फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Cricket ›   Cricket News ›   England Vs Pakistan 1st Test Joe Root drew level with Sachin Tendulkar's record for most Test fifties

ENG vs PAK: जो रूट ने अब किस मामले में की सचिन तेंदुलकर की बराबरी? पाकिस्तान के खिलाफ खेली दमदार पारी

Fri, 21 Aug 2026 08:35 AM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, लीड्स Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Fri, 21 Aug 2026 08:35 AM IST
सार
Register For Event

इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ शानदार बल्लेबाजी की। रूट ने इसके साथ ही टेस्ट में सर्वाधिक अर्धशतक लगाने के मामले में सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है।  

विज्ञापन
England Vs Pakistan 1st Test Joe Root drew level with Sachin Tendulkar's record for most Test fifties
जो रूट - फोटो : IANS

विस्तार

इंग्लैंड के नवनियुक्त टेस्ट कप्तान जो रूट ने पाकिस्तान के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच में शानदार बल्लेबाजी की। रूट ने लीड्स में खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दूसरे दिन अपने टेस्ट करियर का 68वां अर्धशतक लगाया। रूट ने इसके साथ ही टेस्ट में सर्वाधिक बार अर्धशतक लगाने के मामले में भारत के महान बल्लेबाज सचिन तेंदुलकर की बराबरी कर ली है। रूट 112 गेंदों पर 10 चौकों की मदद से 66 रन बनाकर आउट हुए। 
विज्ञापन

सचिन को पीछे छोड़ने से एक कदम दूर
रूट अब सचिन के साथ टेस्ट में सबसे ज्यादा अर्धशतक लगाने वाले बल्लेबाजों में शामिल हो गए हैं। सचिन ने भी अपने करियर में 68 टेस्ट अर्धशतक लगाए थे। यानी रूट अगर एक भी अर्धशतक और लगा देते हैं तो वह इस मामले में सचिन का रिकॉर्ड तोड़ देंगे। वेस्टइंडीज के पूर्व बल्लेबाज शिवनारायण चंद्रपॉल 66 अर्धशतक के साथ तीसरे स्थान पर हैं, जबकि ऑस्ट्रेलिया के पूर्व कप्तान एलन बॉर्डर और पूर्व भारतीय बल्लेबाज राहुल द्रविड़ ने टेस्ट में 63 अर्धशतक लगाए हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

कप्तान के तौर पर भी किया कमाल
टेस्ट में कप्तान के तौर पर सबसे ज्यादा बार 50 से ज्यादा रन बनाने वालों की लिस्ट में भी रूट ऊपर चढ़े हैं। रूट कप्तान के तौर पर 42 बार टेस्ट में 50+ स्कोर बना चुके हैं र एलीट सूची में पांचवें स्थान पर आ गए हैं। दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ 61 50+ स्कोर के साथ इस लिस्ट में सबसे आगे हैं। उनके बाद रिकी पोंटिंग (54), बॉर्डर (51) और पाकिस्तान के मिस्बाह-उल-हक (43) का नंबर आता है। रूट की यह नई उपलब्धि उनके शानदार टेस्ट करियर में एक और अहम पड़ाव है। इससे इस प्रारूप में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ियों में उनकी स्थिति और मजबूत हुई है। इंग्लैंड का यह बल्लेबाज टेस्ट क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन बनाने के तेंदुलकर के रिकॉर्ड को तोड़ने की कोशिश में है। 
विज्ञापन

इंग्लैंड ने ली बढ़त
इंग्लैंड ने दूसरे दिन पहली पारी दो विकेट पर 112 रन से आगे बढ़ाई। पाकिस्तान ने पहली पारी में 171 रन बनाए थे। जॉर्डन कॉक्स और रूट के बीच शतकीय साझेदारी हुई जिससे इंग्लैंड की पारी संभली। कॉक्स ने 73 रन बनाए। रूट और कॉक्स की पारी के दम पर ही इंग्लैंड पाकिस्तान के खिलाफ बढ़त लेने में सफल रहा। दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक इंग्लैंड ने पहली पारी में आठ विकेट पर 366 रन बनाए हैं और उसकी बढ़त 195 रन की हो चुकी है। स्टंप्स के समय जैमी स्मिथ 16 और जोफ्रा आर्चर खाता खोले बिना क्रीज पर मौजूद हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed