{"_id":"6a8d0a5fde78caf9e80fb8bf","slug":"ind-vs-sl-2nd-test-day-3-weather-update-rain-threat-looms-large-over-colombo-2026-08-25","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Day-3: क्या मौसम बिगाड़ेगा टीम इंडिया का प्लान? तीसरे दिन कोलंबो में बारिश का कितना खतरा, यहां जानें","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
IND vs SL Day-3: क्या मौसम बिगाड़ेगा टीम इंडिया का प्लान? तीसरे दिन कोलंबो में बारिश का कितना खतरा, यहां जानें
Tue, 25 Aug 2026 08:52 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Aug 2026 08:52 AM IST
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट के तीसरे दिन बारिश की बड़ी भूमिका हो सकती है। मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक सुबह से बादल छाए रहेंगे और बारिश की संभावना बनी रहेगी। ऐसे में भारत की जीत की कोशिशों पर मौसम असर डाल सकता है।
विज्ञापन
तीसरे दिन कैसा रहेगा मौसम
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भारत और श्रीलंका के बीच कोलंबो में खेले जा रहे दूसरे टेस्ट मैच में टीम इंडिया मजबूत स्थिति में है, लेकिन तीसरे दिन मौसम उसकी जीत की राह में बड़ी बाधा बन सकता है। दूसरे दिन बारिश ने मैच में कई बार खलल डाला था। अब मंगलवार को भी कोलंबो में आसमान पर बादलों का कब्जा रहने और रुक-रुककर बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में भारतीय गेंदबाजों के पास श्रीलंका की पहली पारी जल्दी समेटने का मौका सीमित हो सकता है।
विज्ञापन
सुबह से ही बारिश का खतरा
मौसम पूर्वानुमान के मुताबिक मंगलवार सुबह कोलंबो में तापमान करीब 30 डिग्री सेल्सियस रहेगा। आसमान में करीब 92 प्रतिशत बादल छाए रहने का अनुमान है। सुबह बारिश की संभावना 82 प्रतिशत है। इस दौरान कई बार बारिश की फुहार आने का अनुमान है। इससे मैच की शुरुआत या शुरुआती सत्र में खेल प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।

दोपहर में बारिश की संभावना कम, लेकिन बादल रहेंगे
दोपहर में तापमान करीब 29 डिग्री रहने का अनुमान है। बारिश की संभावना घटकर 56 प्रतिशत हो जाएगी, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मौसम पूरी तरह साफ रहेगा। पूर्वानुमान में दोपहर के दौरान हल्की बारिश की संभावना जताई गई है और करीब 4.1 मिमी बारिश हो सकती है। इस दौरान 96 प्रतिशत क्लाउड कवर रहने का अनुमान है। यानी धूप निकलने की संभावना बेहद कम रहेगी और तेज गेंदबाजों को लगातार मददगार परिस्थितियां मिल सकती हैं।
शाम को फिर बढ़ेगा बारिश का खतरा

- शाम का सत्र भारत और श्रीलंका के लिए सबसे बड़ी चिंता बन सकता है। शाम को तापमान करीब 27 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है, लेकिन बारिश की संभावना बढ़कर 86 प्रतिशत हो जाएगी। करीब 7.4 मिमी बारिश का अनुमान है और क्लाउड कवर 98 प्रतिशत तक पहुंच सकता है।
- पूरे दिन के पूर्वानुमान में बारिश की संभावना 92 प्रतिशत और कुल वर्षा करीब 9.6 मिमी बताई गई है। करीब चार घंटे बारिश होने का अनुमान है। ऐसे में अगर मुकाबला बारिश के कारण बार-बार रुकता है तो दिन में उपलब्ध ओवरों की संख्या पर बड़ा असर पड़ सकता है।
भारत के सामने श्रीलंका को जल्द समेटने की चुनौती
दूसरे दिन भारत ने नौ विकेट पर 503 रन बनाकर पहली पारी घोषित की। भारत के लिए ध्रुव जुरेल 115 रन बनाकर नाबाद रहे। जवाब में श्रीलंका ने दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट पर आठ रन बनाए और वह भारत से 495 रन पीछे है। भारत की कोशिश तीसरे दिन जल्द से जल्द श्रीलंका की पहली पारी समेटकर फॉलोऑन या बड़ी बढ़त की स्थिति बनाने की होगी। लेकिन इसके लिए उसे पर्याप्त ओवर चाहिए। अगर बारिश बार-बार खेल रोकती है तो भारतीय टीम की रणनीति और समय दोनों प्रभावित हो सकते हैं।