Live
IND vs SL Live Score: पासिंदु और कामिंदु के बीच अर्धशतकीय साझेदारी; श्रीलंका तीन विकेट पर 80 रन के पार
{"_id":"6a8d12b95db5094c7e076119","slug":"ind-vs-sl-test-live-score-india-vs-sri-lanka-2nd-test-day-3-match-scorecard-ball-by-ball-updates-2026-08-25","type":"live","status":"publish","title_hn":"IND vs SL Live Score: पासिंदु और कामिंदु के बीच अर्धशतकीय साझेदारी; श्रीलंका तीन विकेट पर 80 रन के पार","category":{"title":"Cricket","title_hn":"क्रिकेट","slug":"cricket"}}
Tue, 25 Aug 2026 11:24 AM IST
स्वप्निल शशांक
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, कोलंबो
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 25 Aug 2026 11:24 AM IST
खास बातें
Register For Event
Live Cricket Score Today IND vs SL 2nd Test Day 3 : नमस्कार! अमर उजाला के लाइव ब्लॉग में आपका स्वागत है। भारत और श्रीलंका के बीच दो मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला कोलंबो के सिंहलीज स्पोर्ट्स क्लब में जारी है। आज मैच का तीसरा दिन है और भारत ने अपनी पहली पारी नौ विकेट पर 503 रन बनाकर घोषित कर दी थी। श्रीलंका टीम की शुरुआत एक बार फिर खराब रही और उसने दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दो विकेट गंवा दिए हैं।
विज्ञापन
भारत बनाम श्रीलंका
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लाइव अपडेट
11:21 AM, 25-Aug-2026
IND vs SL Live Score: पासिंदु और कामिंदु जमे
पासिंदु और कामिंदु ने चौथे विकेट के लिए 50 रन से ज्यादा की साझेदारी कर ली है। कामिल मिशारा के आउट होने के बाद से इन दोनों ने संभल कर बल्लेबाजी की है और बड़े शॉट भी खेले हैं। पासिंदु 41 रन और कामिंदु 19 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका ने तीन विकेट पर 87 रन बना लिए हैं। आज श्रीलंका को एकमात्र झटका मिशारा के रूप में लगा। उन्हें प्रसिद्ध कृष्णा ने आउट किया।10:56 AM, 25-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका का स्कोर 50 के पार
श्रीलंका ने 16 ओवर के बाद तीन विकेट पर 58 रन बना लिए हैं। फिलहाल कामिंदु मेंडिस 10 रन और पासिंदु सूरियाबंदारा 24 रन बनाकर क्रीज पर हैं। श्रीलंका अभी भी भारत से 444 रन पीछे है।
विज्ञापन
10:21 AM, 25-Aug-2026
IND vs SL Live Score: श्रीलंका को तीसरा झटका
35 के स्कोर पर श्रीलंका को तीसरा झटका लगा। प्रसिद्ध कृष्णा ने कामिल मिशारा को विकेटकीपर जुरेल के हाथों कैच कराया। वह 19 रन बना सके। फिलहाल कामिंदु मेंडिस और पासिंदु सूरियाबंदारा क्रीज पर हैं। प्रसिद्ध को मिली यह दूसरी सफलता है। इससे पहले उन्होंने कल लाहिरू उदारा (1) को आउट किया था। प्रभात भी पवेलियन लौट चुके हैं। उन्हें सुथार ने आउट किया था।09:47 AM, 25-Aug-2026
IND vs SL Live Score: तीसरे दिन का खेल शुरू
तीसरे दिन के खेल की शुरुआत हो चुकी है। फिलहाल कोलंबो में धूप खिली हुई है। श्रीलंका टीम ने दो विकेट पर आठ रन से आगे खेलना शुरू किया है। पासिंदु सूरियाबंदारा और कामिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर हैं।09:29 AM, 25-Aug-2026
IND vs SL Live: दूसरे दिन क्या हुआ
दूसरे दिन का खेल समाप्त होने तक श्रीलंका ने पहली पारी में दो विकेट पर आठ रन बनाए हैं और वह अभी भारत से 495 रन पीछे चल रही है। स्टंप्स के समय कमिल मिशारा पांच रन बनाकर क्रीज पर मौजूद हैं। अपनी पहली पारी में श्रीलंका ने जल्द ही दो विकेट गंवा दिए। लाहिरू उदारा (1) और प्रभात जयसूर्या 2 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं। अब तीसरे दिन भारतीय गेंदबाज श्रीलंका की पहली पारी जल्द समेटना चाहेंगे।09:28 AM, 25-Aug-2026
IND vs SL Live: भारत ने पारी घोषित की
भारत ने अपनी पहली पारी में नौ विकेट पर 503 रन का स्कोर बनाकर पारी घोषित कर दी। ध्रुव जुरेल 177 गेंद पर नौ चौके और दो छक्के की मदद से 115 रन बनाकर नाबाद रहे। वहीं, प्रसिद्ध कृष्णा चार रन बनाकर नाबाद रहे। कोलंबो में फिर से काले बादल छा रहे हैं और बारिश की संभावना दिख रही है। आज छह बजे तक खेल होना है, लेकिन बारिश ने खलल डाला तो पहले भी खत्म हो सकता है। आज बारिश की वजह से समय के नुकसान की भरपाई के लिए कल से 15 मिनट पहले खेल शुरू किया जाएगा।भारत ने आज पांच विकेट पर 300 रन से आगे खेलना शुरू किया और अपने स्कोर में 203 रन जोड़े। आज भारत ने चार विकेट गंवाए। इनमें सारांश जैन (6 रन), ऋषभ पंत (63 रन), मानव सुथार (18 रन) और मोहम्मद सिराज (3 रन) के विकेट शामिल हैं। जुरेल ने टेस्ट करियर का दूसरा शतक जड़ा। वहीं, पंत ने टेस्ट करियर की 21वीं फिफ्टी लगाई।
इससे पहले कल भारत ने यशस्वी जायसवाल (45 रन), केएल राहुल (18 रन), शुभमन गिल (50 रन) और रवींद्र जडेजा (43 रन) के विकेट गंवाए थे। इसके अलावा देवदत्त पडिक्कल ने अपना दूसरा टेस्ट शतक जड़ा था। वह 193 गेंद पर 12 चौके की मदद से 117 रन बनाकर आउट हुए थे। श्रीलंका की ओर से असिथा फर्नांडो ने सबसे ज्यादा चार विकेट लिए। इसके अलावा प्रभात जयसूर्या और केशारा नुवांथा को दो-दो विकेट मिले। लाहिरू कुमारा ने एक विकेट लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
09:25 AM, 25-Aug-2026