फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Chamoli: Accident in Nanda Nagar car plunges into a gorge in the Jhumki are late at night Army soldier dies

Chamoli: नंदानगर में हादसा; घुमकी क्षेत्र में देर रात कार खाई में गिरी, सेना के जवान की मौत

Thu, 20 Aug 2026 01:36 PM IST
Alka Tyagi संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर(चमोली)
संवाद न्यूज एजेंसी, नंदानगर(चमोली) Published by: Alka Tyagi Updated Thu, 20 Aug 2026 01:36 PM IST
सार
Register For Event

संदीप देर शाम कार से लुन्तरा  की ओर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनके भाई पवन उसे खोजने लुणतरा-चरबंग तक गए, लेकिन संदीप का पता नहीं चला।

विज्ञापन
Chamoli: Accident in Nanda Nagar car plunges into a gorge in the Jhumki are late at night Army soldier dies
चमोली में हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

विकासखंड नंदानगर के घुमकी क्षेत्र में देर रात कार के खाई में गिरने से सेना के जवान की मौत हो गई। मृतक की पहचान कुरूड़ निवासी संदीप (पुत्र स्व. बच्ची राम गौड़) के रूप में हुई है। संदीप इन दिनों छुट्टी पर गांव आया हुआ था।

विज्ञापन


बताया गया कि संदीप देर शाम कार से लुन्तरा  की ओर गए थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर उनके भाई पवन उसे खोजने लुणतरा-चरबंग तक गए, लेकिन संदीप का पता नहीं चला। सुबह लुन्तरा के घुघटी नामक स्थान पर खाई में कार दिखाई देने पर ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


देहरादून-हरिद्वार हाईवे पर हादसा: मंदिर से लौट रहे थे हरियाणा के पर्यटक, झपकी आते ही चार को खींच ले गई मौत
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस, एसडीआरएफ और ग्रामीणों ने रेस्क्यू कर संदीप का शव खाई से बाहर निकाला, पुलिस ने पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए गोपेश्वर भेज दिया है। संदीप करीब आठ वर्ष से सेना में सेवारत था। उसकी शादी तीन वर्ष पहले हुई थी और उसका एक साल का बच्चा है। घटना से कुरूड़ गांव में शोक की लहर है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed