{"_id":"6aca99477785dd962d04d9e2","slug":"cm-approves-rs-81-crore-for-development-works-including-kumbh-dehradun-news-c-5-hld1006-1086983-2026-10-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Dehradun News: कुंभ समेत विकास कार्यों के लिए सीएम ने दी 81 करोड़ को मंजूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Dehradun News: कुंभ समेत विकास कार्यों के लिए सीएम ने दी 81 करोड़ को मंजूरी
विज्ञापन
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश में बुनियादी ढांचे के विकास, धार्मिक स्थलों के जीर्णोद्धार और हरिद्वार में आयोजित होने वाले आगामी कुंभ मेला-2027 से जुड़ी विभिन्न परियोजनाओं के लिए 81 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान की।
इसका सबसे बड़ा हिस्सा हरिद्वार में कुंभ मेला-2027 की तैयारियों के लिए रखा गया है, जिसके तहत केंद्र सरकार अवस्थापना अनुदान से प्रस्तावित 18 प्रमुख कार्यों के लिए 61.42 करोड़ मंजूर किए गए हैं। ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए चंपावत के टनकपुर व बनबसा में 10-10 किमी आंतरिक मार्गों के निर्माण के लिए 9.94 करोड़, डोईवाला माजरी ग्रांट में 1.37 करोड़, पिथौरागढ़ के डीडीहाट में 74.24 लाख और मझेड़ा संपर्क मार्ग के लिए 49.85 लाख का अनुमोदन मिला है। कोटद्वार की सनेह नगरीय पेयजल योजना के लिए 3.30 करोड़ और पिथौरागढ़ में सिंचाई गूल निर्माण के लिए 44.13 लाख मंजूर किए गए हैं।
-- -
धार्मिक स्थलों का सौंदर्यीकरण पर भी जोर
राज्य में धार्मिक पर्यटन को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ऊधमसिंह नगर के जसपुर स्थित प्राचीन मंदिर सुदृढ़ीकरण के लिए 1.62 करोड़, अल्मोड़ा के सल्ट में शक्तिपीठ भौनादेवी मंदिर के लिए 50 लाख, पिथौरागढ़ के गुरु गोरखनाथ मंदिर मेला स्थल के लिए 32.53 लाख, लोहाघाट के त्यौन्दर बाबा, भूमिया बाबा और महारूद्र मंदिर (फोर्ती) के लिए 20-20 लाख की स्वीकृति दी गई है। इसके अलावा कोटद्वार के कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत की प्रतिमा स्थापना व टिहरी के कीर्तिनगर में आवासीय भवनों के निर्माण को भी गति दी गई है।