फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Consensus reached between UJVNL management and the Hydro Electric Union on several issues.

Dehradun News: यूजेवीएनएल प्रबंधन व हाइड्रो इलेक्ट्रिक यूनियन के बीच कई मुद्दों पर सहमति

Wed, 14 Oct 2026 02:18 AM IST
Dehradun Bureau देहरादून ब्यूरो
Updated Wed, 14 Oct 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Consensus reached between UJVNL management and the Hydro Electric Union on several issues.
Iयूजेवीएनएल प्रबंधन और हाइड्रो इलेक्ट्रिक एम्प्लॉईज यूनियन के शीर्ष नेतृत्व के बीच द्विपक्षीय वार्ता सकारात्मक माहौल में संपन्न हुई। बैठक में कर्मचारियों के मांग-पत्र में शामिल लंबे समय से लंबित विषयों पर बिंदुवार विस्तार से चर्चा की। वार्ता के दौरान कर्मचारियों की पुरानी पेंशन, टैरिफ, वेतन विसंगतियों के निवारण, उत्पादन प्रोत्साहन (प्रोडक्शन इंसेंटिव) और विभिन्न कैडर से जुड़ी समस्याओं पर प्रबंधन के साथ सहमति बनी है। बैठक में यूनियन की ओर से अध्यक्ष केहर सिंह, उपाध्यक्ष इंसारुल हक और प्रमुख महामंत्री सुनील तंवर मौजूद रहे। वहीं प्रबंधन की तरफ से प्रबंध निदेशक, निदेशक (ऑपरेशन), ईडी एचआर तथा डीजीएम एचआर सहित वरिष्ठ अधिकारी शामिल हुए। यूनियन पदाधिकारियों के मुताबिक, प्रबंधन के इस सकारात्मक रुख से कर्मचारियों में लंबित मांगों के जल्द समाधान की उम्मीद जगी है। I
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed