{"_id":"6ae4ec3766cdecd85205dcba","slug":"dehradun-police-major-reshuffle-transfer-28-sub-inspector-receive-new-posting-2026-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दून पुलिस में बड़ा फेरबदल: 28 उपनिरीक्षकों को मिली नई तैनाती, कई चौकियों की कमान नए अधिकारियों को सौंपी
Sat, 31 Oct 2026 12:44 AM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Sat, 31 Oct 2026 12:44 AM IST
आशारोड़ी चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहे विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है।
विज्ञापन
तबादले।
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
दून पुलिस की व्यवस्था में बदलाव करते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने 28 उपनिरीक्षकों को नई जिम्मेदारियां सौंपी हैं। इस फेरबदल में शहर से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों तक कई चौकियों के प्रभारियों को बदला गया है। वहीं, पुलिस लाइन और एसएसपी कार्यालय में तैनात कुछ उपनिरीक्षकों को भी फील्ड में नई तैनाती दी गई है।
विज्ञापन
आशारोड़ी चौकी की जिम्मेदारी संभाल रहे विवेक भंडारी को सहसपुर में वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। कालसी चौकी प्रभारी संदीप पंवार को सेलाकुई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। आराघर चौकी प्रभारी अश्वनी बलोनी अब ऋषिकेश की त्रिवेणीघाट चौकी संभालेंगे। वहीं, त्रिवेणीघाट चौकी प्रभारी विनेश कुमार को आराघर चौकी भेजा गया है।
विज्ञापन
रेखा आर्या प्रकरण: सतेंद्र की गिरफ्तारी से खुलेंगे गिरधारी के राज, नेपाल भागा, जांच में सामने आए अहम सुराग
विज्ञापन
एसएसपी कैंप कार्यालय में तैनात रविंद्र नेगी को हर्रावाला चौकी प्रभारी बनाया गया है। इसके अलावा कुठालगेट, मयूर विहार, लालतप्पड़, श्यामपुर और बालावाला चौकियों में भी नए प्रभारियों की तैनाती की गई है। तबादला सूची में शामिल अन्य उपनिरीक्षकों को भी अलग-अलग थानों और इकाइयों में नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।