{"_id":"6a9e4ccaf278e99113019cb2","slug":"lumpy-disease-arrives-in-uttarakhand-21-samples-test-positive-635-suspected-cases-2026-09-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"उत्तराखंड: प्रदेश में लंपी रोग की दस्तक, 21 सैंपल पॉजिटिव, 635 संदिग्ध मामले; अब तक एक बछड़े की हो चुकी मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उत्तराखंड: प्रदेश में लंपी रोग की दस्तक, 21 सैंपल पॉजिटिव, 635 संदिग्ध मामले; अब तक एक बछड़े की हो चुकी मौत
Mon, 07 Sep 2026 11:11 AM IST
Alka Tyagi
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Mon, 07 Sep 2026 11:11 AM IST
राज्य के छह जिलों देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में अब तक 635 संदिग्ध मामले सामने आए हैं।
विज्ञापन
लंपी
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तराखंड में लंपी त्वचा रोग ने दस्तक दे दी है, जिससे राज्य का पशुपालन विभाग अलर्ट पर है। जांच के लिए भेजे गए नमूनों में से 21 पॉजिटिव पाए गए हैं। लंपी से नैनीताल जिले में एक बछड़े की मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
पशुपालन विभाग के निदेशक डॉ. उदय शंकर के मुताबिक राज्य के छह जिलों देहरादून, नैनीताल, पौड़ी, ऊधमसिंह नगर, हरिद्वार, रुद्रप्रयाग और टिहरी जिले में अब तक 635 संदिग्ध मामले सामने आए हैं। इनमें से 269 नमूने जांच के लिए बरेली भेजे गए थे। विभाग को अब तक 55 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्राप्त हुई है।
विज्ञापन
प्राप्त रिपोर्टों में 21 नमूने पॉजिटिव पाए गए हैं, जबकि अन्य की रिपोर्ट नेगेटिव आई है। रोग के प्रसार को देखते हुए विभाग ने सतर्कता बढ़ा दी है। विभाग के निदेशक के मुताबिक रोग से बचाव के लिए विभाग ने सभी संबंधित जिलों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए हैं। पशुओं को इससे बचाने के लिए टीकाकरण और साफ-सफाई पर जोर दिया जा रहा है।
विज्ञापन
रुद्रप्रयाग: पत्थर की चपेट में आने से महिला तीर्थयात्री की मौत, रोके गए श्रद्धालु; तीन घंटे बाद यात्रा सुचारू
संदिग्ध पशुओं को अन्य स्वस्थ पशुओं से अलग रखने की सलाह दी गई है। विभाग के निदेशक के मुताबिक हर दिन पांच से छह हजार मवेशियों को वैक्सीन लगाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि जो संदिग्ध मामले मिले हैं उनमें से 427 मवेशी ठीक हो चुके हैं।