फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Monsoon withdraws from Uttarakhand weather turns pleasant rain and snowfall likely again next week

उत्तराखंड: प्रदेश से मानसून की विदाई, मौसम हुआ सुहाना, अगले हफ्ते फिर बारिश और बर्फबारी के आसार

Sun, 04 Oct 2026 08:32 AM IST
Alka Tyagi माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sun, 04 Oct 2026 08:32 AM IST
सार
Register For Event

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के साथ ही मौसम सुहाना होने लगा है। दिन में हालांकि धूप तपिश बढ़ा रही है। लेकिन सुबह शाम की ठंड होने लगी है। आज भी मौसम खुशनुमा बना हुआ है।

विज्ञापन
Monsoon withdraws from Uttarakhand weather turns pleasant rain and snowfall likely again next week
उत्तराखंड में मौसम - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

उत्तराखंड से तीन अक्तूबर को मानसून पूरी तरह विदा हो गया है। इसके साथ ही पहाड़ से मैदान तक मौसम सुहाना होने लगा है। हालांकि अगले हफ्ते से एक बार फिर मौसम बदलने की संभावना है।

विज्ञापन


मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार चार अक्तूबर को प्रदेश भर में मौसम शुष्क रहेगा। जबकि पांच से नौ अक्तूबर तक प्रदेश के कुछ जिलों में बिजली चमकने और गर्जन के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। जबकि 4200 मीटर से अधिक ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का भी अनुमान है।
विज्ञापन


रुद्रप्रयाग: मदमहेश्वर ट्रैक पर हादसा, नदी में नहाते समय डूबा मथुरा का युवक; कड़ी मशक्कत से निकाला गया शव
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि बारिश और बर्फबारी होने से पहाड़ से मैदान तक तापमान में तेजी से गिरावट देखने को मिलेगी। शनिवार के तापमान की बात करें तो देहरादून में अधिकतम तापमान सामान्य से 2.4 डिग्री बढ़ोतरी के साथ 33.0 डिग्री दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 1.4 डिग्री इजाफे के साथ 21.1 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। ऐसा ही हाल प्रदेश के अन्य इलाकों का भी रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed