{"_id":"6aea0d0fd745186dfb0040ea","slug":"rush-to-head-home-from-dehradun-thousands-of-passengers-crowd-the-doon-railway-station-2026-11-03","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: त्योहार पर घर जाने की होड़, ट्रेन में हजारों यात्रियों की भीड़, सुरक्षा के लिए लगानी पड़ी रस्सी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: त्योहार पर घर जाने की होड़, ट्रेन में हजारों यात्रियों की भीड़, सुरक्षा के लिए लगानी पड़ी रस्सी
Tue, 03 Nov 2026 10:08 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:08 PM IST
ट्रेन दून रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन रुकते ही भीड़ रस्सी फांदकर ट्रेन की तरफ बढ़ गए। सीट पाने के लिए लोग आपातकालीन खिड़की का भी प्रयोग करते दिखे।
विज्ञापन
देहरादून रेलवे स्टेशन पर भीड़
- फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विस्तार
दीपावली, धनतेरस और भैयादूज आदि त्योहारों पर अपने घर जाने के लिए लोगों की भीड़ रेलवे स्टेशन पर उमड़ रही है। मंगलवार को सुबह से ही यात्रियों की भीड़ अपने गंतव्य को जाने के लिए रेलवे स्टेशन पहुंचने शुरू हो गए थे। सबसे ज्यादा भीड़ दोपहर करीब तीन बजे दिखी। राप्ति गंगा एक्सप्रेस में जाने के लिए हजारों यात्री रेलवे स्टेशन पर दिखे।
किसी प्रकार का हादसा न हो भीड़ को नियंत्रित करने करने के लिए आरपीएफ की ओर से सुरक्षा लाइन के ऊपर रस्सी लगाई गई थी ताकि यात्री सुरक्षा लाइन से आगे नहीं बढ़े। दोपहर करीब एक बजे जब ट्रेन दून रेलवे स्टेशन पर पहुंची तो ट्रेन रुकते ही भीड़ रस्सी फांदकर ट्रेन की तरफ बढ़ गए। सीट पाने के लिए लोग आपातकालीन खिड़की का भी प्रयोग करते दिखे। दोपहर करीब सवा दिन बजे इस ट्रेन को रवाना कर किया गया। बताया जाता है कि शाम सात बजे तक करीब नौ ट्रेने दून रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य को रवाना हुई इनमें लाहौरी एक्सप्रेस, वंदे भारत नोएडा, वंदे भारत लखनऊ, जन शताब्दी, शताब्दी सहित अन्य ट्रेनें रही।

Trending Videos
देहरादून रेलवे स्टेशन पर भीड़
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
अभी बनी रहेगी भीड़
त्योहार पर घर जाने के लिए लोगों की हर साल भीड़ रेलवे स्टेशन पर लगती है। यह संख्या 15 हजार तक भी पहुंच जाती है। ऐसे में रेलवे की ओर से सुरक्षा व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए तैयारी की जाती है। इस बार भी जीआरपी, आरपीएफ कर्मचारियों की ड्यूटी लगी हुई है। लोगों को जनता खाना उपलब्ध कराया जा रहा है।