{"_id":"6aea111366ba0e4f250565c1","slug":"youth-practicing-radiology-has-died-under-suspicious-circumstances-body-was-found-hanging-2026-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहरादून: रेडियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहरादून: रेडियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, कमरे में पंखे से लटका मिला शव
Tue, 03 Nov 2026 10:23 PM IST
Alka Tyagi
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून
Published by: Alka Tyagi
Updated Tue, 03 Nov 2026 10:23 PM IST
कोतवाली पटेलनगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि महबूब कॉलोनी में रहने वाले अजय सिंह ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में अजय का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
युवक की मौत
- फोटो : Istock(प्रतीकात्मक तस्वीर)
विस्तार
पटेलनगर क्षेत्र की महबूब कॉलोनी में रेडियोलॉजी की प्रैक्टिस कर रहे युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मंगलवार रात युवक का शव उसके कमरे में पंखे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाने के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। फिलहाल मौत के कारणों का पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मंगलवार रात करीब आठ बजे कोतवाली पटेलनगर को कंट्रोल रूम के माध्यम से सूचना मिली कि महबूब कॉलोनी में रहने वाले अजय सिंह (22) ने खुद को कमरे में बंद कर लिया है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। कमरे में अजय का शव पंखे से लटका मिला।
विज्ञापन
UK Top News: पर्वतारोहियों की तलाश जारी, कोर्ट नहीं पहुंचे उर्मिला-राठौर, नशे में दौड़ाई सवारियों से भरी बस
विज्ञापन
पुलिस ने बताया कि अजय मूल रूप से चमोली जिले के गोचर क्षेत्र के गांव रानो का रहने वाला था। वह इंदिरेश अस्पताल से रेडियोलॉजी का कोर्स करने के बाद प्रैक्टिस कर रहा था। पुलिस ने घटनास्थल की जांच के लिए फील्ड यूनिट को बुलाया। शव का पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। पुलिस का कहना है कि मौत के कारणों की जांच की जा रही है।