फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   SIR Uttarakhand Samajwadi Party to Raise Voter Awareness Over SIR in State Alleges Wrongful Deletion of Names

Uttarakhand: एसआईआर पर मतदाताओं को जागरूक करेगी सपा, नाम गलत तरीके से काटने का लगाया आरोप

Mon, 24 Aug 2026 12:09 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Mon, 24 Aug 2026 12:09 PM IST
सार
Register For Event

एसआईआर पर मतदाताओं को सपा  जागरूक करेगी। पार्टी ने मतदाताओं के नाम गलत तरीके से काटने का आरोप  लगाया है।

 

विज्ञापन
SIR Uttarakhand Samajwadi Party to Raise Voter Awareness Over SIR in State Alleges Wrongful Deletion of Names
एसआईआर - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

विस्तार

समाजवादी पार्टी की रविवार को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में एसआईआर को लेकर मतदाताओं को जागरूक करने का निर्णय लिया गया। पार्टी इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को विशेष रूप से प्रशिक्षित करेगी।देहरादून में स्थित पार्टी के प्रदेश कार्यालय पर आयोजित बैठक में करीब दो दर्जन वरिष्ठ नेता शामिल हुए।

विज्ञापन


नेताओं ने आरोप लगाया है कि एसआईआर की प्रक्रिया में मुस्लिम समुदाय के मतदाताओं के वोट गलत तरीके से काटे जा रहे हैं। आरोप लगाया कि मुस्लिम मतदाताओं के वोटों पर अनजान लोगों के द्वारा सवाल खड़े किए जा रहे हैं। प्रदेश प्रभारी हाजी अब्दुल मतीन सिद्दीकी ने कहा कि अशिक्षा के कारण अनेक मतदाता यह तक जान नहीं पाते कि उनका नाम मतदाता सूची से कट गया है।
विज्ञापन


अब समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ता अल्पसंख्यक मतदाताओं को जागरूक कर उनका नाम मतदाता सूची में दर्ज कराना सुनिश्चित कराएंगे। प्रदेश अध्यक्ष महंत शुभम गिरी ने कहा कि पार्टी इसके लिए अपने कार्यकर्ताओं को विशेष तौर पर प्रशिक्षित करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी  पढे़ं...AIIMS Rishikesh Study:  दून के गांवों में नहीं मिल रही सुकून की नींद, महिलाओं में बढ़ा हाई ब्लड प्रेशर का खतरा

कार्यकर्ता लोगों के बीच जाकर मतदाता सूची में नाम दर्ज करवाने के लिए उन्हें प्रेरित करेंगे। बैठक में पार्टी के मुद्दों को जनता तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में डॉ.आरके पाठक, आभा बड़थ्वाल, हेमा बोरा, अतुल यादव, अतुल शर्मा और अन्य वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed