उत्तराखंड: रक्षाबंधन पर हर वर्ष 15 दिन चलेगा मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव, उत्पाद बेचने के मिलेंगे अवसर
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने से राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अब हर वर्ष रक्षाबंधन के पहले 15 दिन तक मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव कार्यक्रम चलेगा। इस दौरान स्वयं सहायता समूहों को अपने उत्पाद बेचने का अवसर मिलेगा। इससे महिला स्वयं सहायता समूहों और इनसे जुड़ी महिलाओं की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। सीएम ने सोमवार को उत्तराखंड राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाए गए स्टॉलों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने एसएचजी से जुड़ी महिलाओं से बातचीत की और उनके द्वारा बनाई गई राखियों का अवलोकन किया। महिलाओं ने कहा कि इस योजना से उन्हें विकास करने के बेहतर अवसर मिल रहे हैं।
सीएम धामी सख्त: अधिकारियों को दिए निर्देश, राज्य स्थापना दिवस तक धरातल पर दिखने चाहिए रोपवे के काम
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदने से राज्य की आर्थिक स्थिति बेहतर होगी। इससे महिलाओं को रोजगार मिलेगा। उन्होंने कहा कि यही असली मायने में वोकल फॉर लोकल होना है। उन्होंने जनता से भी अपील की कि वे सेल्फ हेल्प ग्रुप से जुड़ी महिलाओं द्वारा निर्मित उत्पादों को खरीदें और उनके विकास में अपना योगदान दें।
योजना कितनी सफल
मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना 2023 में शुरू की गई थी। अब इस योजना में 70 हजार से अधिक स्वयं सहायता समूहों में 5.20 लाख ग्रामीण परिवार जुड़े हुए हैं। पिछले तीन वर्षों में योजना के अंतर्गत 12.50 करोड़ रुपये के उत्पादों की बिक्री हुई है। हाउस ऑफ हिमालयाज ब्रांड उत्तराखंड के स्थानीय उत्पादों को लोकल टू ग्लोबल की पहचान दिलाने का सशक्त माध्यम बन रहा है। इस अवसर पर प्रमुख सचिव आरके सुधांशु, सचिव धीराज गर्ब्याल, अपर सचिव झरना कमठान, अनुराधा पाल और वर्चुअल माध्यम से सभी जिलों के मुख्य विकास अधिकारी भी उपस्थित थे।