फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Transport Corporation employees Salaries of 5,800 held up read All Updates in hindi

Uttarakhand News: परिवहन निगम के 5800 कर्मियों का दो महीने का वेतन अटका, शासन से राशि जारी होने का इंतजार

Sat, 22 Aug 2026 12:47 PM IST
Renu Saklani अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Renu Saklani Updated Sat, 22 Aug 2026 12:47 PM IST
सार
Register For Event

उत्तराखंड परिवहन निगम के 5800 कर्मियों का दो महीने का वेतन अटका हुआ है। अभी तक परिवहन निगम प्रंधन पांच करोड़ वेतन जारी कर सका है।

विज्ञापन
Uttarakhand Transport Corporation employees Salaries of 5,800 held up read All Updates in hindi
वेतन - फोटो : amar ujala

विस्तार

परिवहन निगम कर्मियों का दो महीने का वेतन अटका हुआ है। प्रबंधन ने अब चरणबद्ध तरीके से वेतन जारी करना शुरू किया है। हालांकि, अभी तक केवल पांच करोड़ रुपये का वेतन ही जारी हो सका है। कुल 21 करोड़ का वेतन अभी भी लंबित है।निगम का दावा है कि सोमवार तक अधिकांश विशेष-संविदा और एजेंसी श्रेणी के कर्मचारियों का वेतन जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद नियमित कर्मियों का वेतन जारी होगा।

विज्ञापन

परिवहन निगम में 5800 कर्मचारी है। इसमें चार हजार एजेंसी व विशेष-संविदा श्रेणी के कर्मचारी है। 1800 नियमित कर्मचारी है। इन सभी कर्मचारियों को जून, जुलाई का वेतन नहीं मिला है। अगस्त के भी समाप्त होने में कुछ दिन बचे हैं। वेतन न मिलने के कारण कर्मचारियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

विज्ञापन


अब प्रबंधन ने वेतन जारी करना शुरू किया है। अभी तीन दिन में केवल पांच करोड़ ही वेतन के जारी हो सके हैं। परिवहन निगम महाप्रबंधक संचालन क्रांति सिंह ने बताया कि पहले चरण में विशेष- संविदा और एजेंसी श्रेणी के कर्मचारियों को वेतन दिया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सोमवार तक 85 प्रतिशत कर्मचारियों को वेतन दे दिया जाएगा। इसके बाद नियमित कर्मचारियों का वेतन जारी होगा। उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपनै ने बताया कि एजेंसी कर्मचारियों को तीन महीने और अन्य श्रेणी के कर्मचारियों को दो महीने से वेतन नहीं मिला है। इन कर्मचारियों को जल्द वेतन दिया जाना चाहिए। जिससे आर्थिक दिक्कत दूर हो सके।

ये भी पढे़ं...Roorkee Crime: कैंटीन बंद कर घर लौट रहे संचालक को बदमाशों ने बीच सड़क पर रोका, फिर बरसाई ताबड़तोड़ गोलियां

शासन से राशि जारी होने का इंतजार

परिवहन निगम वरिष्ठ नागरिकों, छात्राओं आदि को निशुल्क यात्रा कराता है। इसकी प्रतिपूूर्ति शासन के माध्यम से होती है। मई और जून के 4.5 करोड़ की प्रतिपूर्ति से जुड़े अभिलेख शासन को भेजे गए हैं। अभी तक राशि जारी नहीं हो सकी है।



 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed