फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Dehradun News ›   Uttarakhand Weather Update Rain continues even after monsoon withdrawal Rainfall Alert Today

उत्तराखंड मौसम अपडेट: मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का दौर जारी, आज इन जिलों में सतर्क रहने की सलाह

Sat, 10 Oct 2026 05:15 AM IST
Alka Tyagi अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून
अमर उजाला ब्यूरो, देहरादून Published by: Alka Tyagi Updated Sat, 10 Oct 2026 05:15 AM IST
सार
Register For Event

आज देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है।

विज्ञापन
Uttarakhand Weather Update Rain continues even after monsoon withdrawal Rainfall Alert Today
बारिश - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

उत्तराखंड में मानसून की विदाई के बाद भी बारिश का सिलसिला थम नहीं रहा है। पर्वतीय जिलों के साथ मैदानी इलाकों में बारिश के साथ हुई ओलावृष्टि ने ठंड बढ़ा दी है। मौसम विज्ञान केंद्र ने शनिवार को भी प्रदेश के कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना जताई है। वहीं, 3500 मीटर और इससे अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी के आसार हैं। नौ जिलों में गरज के साथ बिजली चमकने और 30 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।

विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि समुद्री क्षेत्रों से आई नमी और पश्चिमी विक्षोभ भूमध्यसागरीय क्षेत्र के आसपास उत्पन्न होने वाली मौसम प्रणालियां के चलते मौसम में यह बदलाव देखने को मिले हैं। इनके प्रभाव से बादल, बारिश और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है। यही वजह है कि मानसून की वापसी के बाद भी वातावरण में नमी पूरी तरह समाप्त नहीं हुई है। जलवायु परिवर्तन के कारण वातावरण में नमी, तापमान और वर्षा की तीव्रता से जुड़े जोखिम बदल सकते हैं।
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल ने कहा कि अक्तूबर में मानसून की विदाई का अर्थ बारिश का पूरी तरह खत्म होना नहीं है। सक्रिय पश्चिमी विक्षोभ और पर्याप्त नमी मिलने पर उत्तराखंड में कम समय के भीतर तेज बारिश, ओलावृष्टि और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरिद्वार में भारी ओलावृष्टि: मची अफरा तफरी, ओले गिरने से कई गाड़ियों के शीशे टूटे, जान बचाने के लिए भागे लोग

Trending Videos

इन जिलों में सतर्क रहने की सलाह
मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार 10 अक्तूबर को देहरादून, टिहरी, चमोली, रुद्रप्रयाग, उत्तरकाशी, नैनीताल, चंपावत, बागेश्वर और पिथौरागढ़ में कहीं-कहीं मौसम का मिजाज बिगड़ सकता है। ऐसे में लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है।


सामान्य से कम रहा तापमान
पिछले 24 घंटों के दौरान प्रदेश के मैदानी इलाकों में अधिकतम तापमान सामान्य से काफी कम दर्ज किया गया। वहीं, पर्वतीय क्षेत्रों में तापमान सामान्य से काफी कम से लेकर अत्यंत कम रहा। बारिश और तापमान में गिरावट के चलते मौसम में ठंडक महसूस की जा रही है। देहरादून में शनिवार को दिन में आंशिक रूप से बादलों से घिरा रहने का पूर्वानुमान है। दोपहर बाद या शाम के समय गरज वाले बादल विकसित होने और हल्की बारिश होने की संभावना है। शहर का अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम तापमान 19 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है। शुक्रवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 26.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री कम रहा। न्यूनतम तापमान 19.8 डिग्री सेल्सियस रहा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed