{"_id":"6a887acfdaf7e231660a6910","slug":"complainants-stranded-at-the-police-station-amidst-protests-unable-to-leave-for-several-hours-delhi-ncr-news-c-340-1-del1011-151659-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: प्रदर्शन के बीच थाने में फंसे फरियादी, कई घंटे नहीं निकल सके बाहर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: प्रदर्शन के बीच थाने में फंसे फरियादी, कई घंटे नहीं निकल सके बाहर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पासपोर्ट वेरिफिकेशन के लिए पहुंचे सुबोध समेत कई लोग परिसर में रहे कैद, प्रदर्शन खत्म होने के बाद जा सके घर
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। संसद मार्ग थाने में राहुल गांधी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के प्रदर्शन के दौरान थाने में अपना काम कराने पहुंचे कई लोग घंटों परिसर में फंसे रहे। प्रदर्शनकारियों की भीड़ बढ़ने पर पुलिस ने थाने के दोनों गेट बंद कर दिए। इससे बाहर जाने की कोशिश कर रहे लोगों के लिए रास्ता बंद हो गया। कई लोगों का जरूरी काम नहीं हो सका और उन्हें नौकरी या घर लौटने के लिए भी इंतजार करना पड़ा।
राजेंद्र नगर निवासी सुबोध कुमार पासपोर्ट वेरिफिकेशन से जुड़े कागजात दिखाने शुक्रवार को थाने पहुंचे थे। सुबोध के मुताबिक, उन्हें एक उपनिरीक्षक ने फोन कर शुक्रवार को आने के लिए कहा था। वह सुबह करीब 11.30 बजे थाना परिसर स्थित कार्यालय पहुंचे। इसी दौरान राहुल गांधी और कांग्रेस समर्थकों का प्रदर्शन शुरू हो गया। शुरुआत में उन्हें उम्मीद थी कि प्रदर्शन जल्द खत्म हो जाएगा और वह अपना काम करा सकेंगे।
बाद में कांंग्रेस कार्यकर्ताओं की संख्या बढ़ने पर पुलिस ने थाने के गेट बंद कर दिए। सुबोध और अन्य लोग बाहर निकलना चाहते थे, लेकिन गेट के बाहर भी कार्यकर्ताओं की भीड़ थी। पुलिस को आशंका थी कि गेट खुलने पर बड़ी संख्या में लोग परिसर में प्रवेश कर सकते हैं, जिससे कानून-व्यवस्था की स्थिति बिगड़ सकती है। लिहाजा गेट बंद रहे। प्रदर्शन समाप्त होने के बाद ही परिसर में फंसे लोग बाहर निकल सके।
विज्ञापन
दीवार के ऊपर से पहुंचा खाने-पीने का सामान
नई दिल्ली। गेट बंद होने से थाने के अंदर मौजूद कांग्रेस कार्यकर्ताओं, नेताओं और मीडिया कर्मियों को खाने-पीने का सामान लेने के लिए बाहर निकलने की अनुमति नहीं मिली। भूख-प्यास से परेशान लोगों के लिए बाहर से खाने-पीने का सामान मंगाया गया। गेट नहीं खुलने पर खाने के पैकेट और अन्य सामान दीवार और गेट के ऊपर से अंदर पहुंचाए गए। बाहर मौजूद कार्यकर्ता इन्हें उठाकर अंदर खड़े लोगों तक पहुंचाते नजर आए। इस दौरान थाने के अंदर और बाहर आवाजाही पूरी तरह बाधित रही और पुलिस तैनाती के बीच गहमागहमी बनी रही। संवाद