फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Seven-year-old girl assaulted by mother lover in Delhi

मां का प्रेमी निकला पापी: सात साल की बच्ची को बनाया हवस का शिकार, बेटी को दरिंदे ने दिया था ये लालच

Fri, 21 Aug 2026 10:18 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: विकास कुमार Updated Fri, 21 Aug 2026 10:18 PM IST
सार
Register For Event

पुलिस बच्ची की काउंसलिंग करा रही है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ अन्य अहम साक्ष्यों को जुटाने में लग गई है ताकि आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

विज्ञापन
Seven-year-old girl assaulted by mother lover in Delhi
मां के प्रेमी ने बेटी को बनाया हवस का शिकार - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

राजधानी दिल्ली के उत्तर-पूर्वी जिले के भजनपुरा इलाके से एक बेहद शर्मनाक और झकझोर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक सात साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी मां के प्रेमी द्वारा यौन उत्पीड़न किए जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पीड़िता के पिता के संघर्ष और अदालत के निर्देश के बाद, भजनपुरा थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पॉक्सो एक्ट और अन्य संबंधित गंभीर आपराधिक धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

क्या है पूरा मामला?
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, इस पारिवारिक और आपराधिक घटना की शुरुआत 27 जुलाई को हुई। उस दिन बच्ची की मां अपने पति और बच्चों को छोड़कर आरोपी (प्रेमी) के साथ चली गई थी। घर से जाते वक्त महिला ने अपनी सात साल की बेटी को यह दिलासा दिया था कि वह कुछ समय बाद उसे भी अपने साथ ले जाएगी। इसी वादे का फायदा उठाकर आरोपी ने इस घिनौनी वारदात की साजिश रची।

विज्ञापन
विज्ञापन

मां के पास ले जाने का दिया झांसा
शिकायत के मुताबिक, 5 अगस्त को जब बच्ची का पिता किसी काम से घर से बाहर गया हुआ था, तभी आरोपी मौके की ताक में वहां पहुंच गया। उसने मासूम बच्ची को झांसा दिया कि वह उसे उसकी मां के पास ले जाने आया है और उसे सफर के लिए कपड़े बदलने को कहा। आरोप है कि इसके बाद आरोपी ने कमरे का दरवाजा अंदर से बंद कर लिया। उसने बच्ची को जान से मारने की धमकी दी और उसके साथ क्रूरतापूर्वक यौन उत्पीड़न किया। आरोपी ने जाते-जाते बच्ची को बुरी तरह धमकाया कि वह इस घटना के बारे में किसी को कुछ न बताए।

विज्ञापन

पिता ने खटखटाया अदालत का दरवाजा
घटना की जानकारी मिलने के बाद बदहवास पिता ने न्याय के लिए कदम उठाया। उन्होंने 8 अगस्त को स्पीड पोस्ट के माध्यम से पुलिस को अपनी लिखित शिकायत भेजी। पुलिस की ओर से तुरंत अपेक्षित कार्रवाई न होने पर उन्होंने अदालत का रुख किया। कोर्ट ने मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस को तुरंत मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया।

फिलहाल, पुलिस बच्ची की काउंसलिंग करा रही है और परिवार के सदस्यों के बयान दर्ज करने के साथ-साथ अन्य अहम साक्ष्यों को जुटाने में लग गई है ताकि आरोपी को जल्द सलाखों के पीछे भेजा जा सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed