{"_id":"6a88ac00fc2c319c1808bd85","slug":"five-new-parks-will-be-built-in-nit-3-faridabad-news-c-26-1-fbd1023-78036-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एनआईटी-3 में बनेंगे पांच नए पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एनआईटी-3 में बनेंगे पांच नए पार्क
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
कार्यों पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान, नगर निगम ने टेंडर जारी किया
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। एनआईटी-3 क्षेत्र के लोगों को जल्द ही सैर और व्यायाम के लिए बेहतर सुविधाएं मिलेंगी। नगर निगम ने क्षेत्र में पांच पार्क विकसित करने की योजना तैयार की है। इनमें कुछ पार्कों को नए सिरे से विकसित किया जाएगा, जबकि कुछ का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार किया जाएगा। इन कार्यों पर करीब 1.5 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। निर्माण एजेंसी के चयन के लिए नगर निगम ने टेंडर जारी कर दिया है।
योजना के तहत मुल्ला होटल के पास दो पार्क, राजा चौक के पास एक नया पार्क और 3-ए पार्क व रामलीला पार्क को विकसित किया जाएगा। 3-ए पार्क और रामलीला पार्क के विकास पर ही करीब 50.92 लाख रुपये खर्च होने का अनुमान है। इन दोनों पार्कों का काम 8 माह 10 दिन में पूरा करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। पांचों पार्कों का विकास लगभग आठ माह में पूरा करने की योजना है।
विज्ञापन
पार्कों में लोगों की सुविधा के लिए पक्के और व्यवस्थित रास्ते बनाए जाएंगे। करीब 414 वर्ग मीटर क्षेत्र में चेकर्ड कंक्रीट टाइलें लगाने के साथ अन्य कंक्रीट कार्य भी किए जाएंगे। इससे सुबह-शाम सैर करने वाले लोगों, बुजुर्गों और परिवारों को पार्क के विभिन्न हिस्सों तक पहुंचने में आसानी होगी।
विज्ञापन
पार्कों में बनाया जाएगा ओपन जिम-
पार्कों में आधुनिक व्यायाम उपकरण लगाए जाएंगे। इनमें सीटेड पुलर, एयर वॉकर, हॉर्स राइडर, लेग प्रेस, पुश-अप बार, सिट-अप बोर्ड, बैक एक्सटेंशन, ट्रिपल हॉरिजोंटल बार, रोवर और क्रॉस ट्रेनर शामिल हैं। इससे लोगों को सैर के साथ खुले वातावरण में नियमित व्यायाम करने की सुविधा भी मिलेगी। बच्चों, युवाओं, बुजुर्गों और परिवारों के लिए ये पार्क बेहतर सार्वजनिक स्थान के रूप में विकसित होंगे।