फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Sanitation workers extended their protest until the 24th.

Faridabad News: सफाई कर्मचारियों ने 24 तक बढ़ाया आंदोलन

Sat, 22 Aug 2026 01:22 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 22 Aug 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
Sanitation workers extended their protest until the 24th.
एनआईटी नंबर-1 के मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को 16वें दिन भी जारी रही। कर्मचारियों ने एनआईटी नंबर-1 के मुख्य बाजार में जुलूस निकालकर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने बड़खल विधानसभा क्षेत्र के विधायक धनेश अदलखा के कार्यालय पहुंचकर उनके पीए सुमित त्यागी को ज्ञापन सौंपा। कर्मचारियों ने हड़ताल को 24 अगस्त तक बढ़ाने का ऐलान किया है। हड़ताल के कारण शहर में कूड़ा उठाने का काम बुरी तरह प्रभावित हो रहा है।


बीके चौक स्थित नगर निगम मुख्यालय पर शुक्रवार को आयोजित धरने में बड़ी संख्या में महिला सफाई कर्मचारियों ने आंदोलन की कमान संभाली। प्रदर्शन की अध्यक्षता सफाई कर्मचारी यूनियन की उपप्रधान ललिता देवी ने की, जबकि मंच संचालन महिला नेता विनीता ने किया। इस दौरान सुरेश देवी, कविता, बीना, सपना और कमला सहित अन्य महिला कर्मचारियों ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। बलबीर बालगुहेर, सुनील चिंडालिया और अनिल चंडालिया ने भी कर्मचारियों को संबोधित किया।
विज्ञापन




पूर्व विधायक शारदा राठौर ने दिया समर्थन



बल्लभगढ़ की पूर्व कांग्रेस विधायक शारदा राठौर भी धरना स्थल पर पहुंचीं और कर्मचारियों के आंदोलन को समर्थन दिया। उन्होंने कहा कि सफाई कर्मचारी दिनभर मेहनत कर शहर और गांवों को स्वच्छ एवं स्वस्थ रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। आज यही मेहनतकश वर्ग अपने अधिकारों के लिए संघर्ष करने को मजबूर है।
विज्ञापन
विज्ञापन




सड़कों पर जमा हुआ कचरा



हड़ताल के चलते शहर की सफाई व्यवस्था चरमरा गई है। कई इलाकों में सड़कों और बाजारों के किनारे सैकड़ों टन कचरा जमा है। कूड़ा न उठने से दुर्गंध फैल रही है और स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। लोगों ने आशंका जताई कि समय रहते समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हालात और बिगड़ सकते हैं तथा संक्रमण फैलने का खतरा बढ़ सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article