सात साल के इश्क का ऐसा अंत: प्रेमिका के फोन में दूसरे युवक की चैट देखी, प्यार में मिला धोखा तो नकुल ने दी जान
नकुला का पड़ोस में रहने वाली युवती से करीब सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। नकुल और उसकी प्रेमिका साथ में फिल्म देखने गए थे। दिनभर दोनों साथ रहे लेकिन इसी दौरान नकुल ने युवती के मोबाइल में किसी दूसरे युवक के साथ की चैट देख ली थी। जब नकुल ने इस बारे में सवाल किया, तो युवती कोई जवाब नहीं दे सकी।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
परिजनों के मुताबिक, उसका पड़ोस में रहने वाली युवती से करीब सात साल से प्रेम संबंध चल रहा था। पल्ला थाना पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है और पिता की लिखित शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, गुरुवार को नकुल और उसकी प्रेमिका साथ में फिल्म देखने गए थे।
दिनभर दोनों साथ रहे लेकिन इसी दौरान नकुल ने युवती के मोबाइल में किसी दूसरे युवक के साथ की चैट देख ली थी। जब नकुल ने इस बारे में सवाल किया, तो युवती कोई जवाब नहीं दे सकी। सात साल के रिश्ते में धोखा मिलने का अहसास होने पर दोनों के बीच कहासुनी हो गई। इसके बाद नकुल प्रेमिका को उसके घर छोड़कर खुद अपने घर जाने के बजाय सीधे मीठापुर के पास स्थित नहर पर पहुंचकर छलांग लगा दी।
पिता को कहा - मां, बहन और भाई का ध्यान रखना
नहर के किनारे पहुंचकर शाम करीब 7:30 बजे नकुल ने अपनी मां को फोन किया और रोते हुए कहा, मैं मरने जा रहा हूं, इसने मेरे साथ अच्छा नहीं किया, मेरे साथ बहुत बड़ा धोखा किया है, अब मुझे जीना नहीं है। इसके बाद उसने अपने पिता हरिशंकर को फोन किया और कहा कि मां, बहन और भाई का ध्यान रखना। परिजनों और दोस्तों को भी नकुल के फोन आए। पिता व परिजन उसे समझाते रहे और रुकने की गुहार लगाते रहे लेकिन करीब एक घंटे बाद उसका मोबाइल स्विच ऑफ हो गया।
फोन बंद होने के बाद घबराए परिजन और नकुल के दोस्त उसे नहर के आसपास तलाश करते रहे। काफी खोजबीन के बाद जब उसका कोई सुराग नहीं मिला, तो परिजन गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंचे। इसी दौरान पल्ला पुलिस को स्थानीय लोगों से नहर में एक युवक का शव बहने की सूचना मिली। पुलिस ने रात करीब 9:30 से 10 बजे के बीच शव को बाहर निकलवाया। फोटो देखते ही परिजनों ने नकुल के रूप में उसकी पहचान की।
परिजनों का आरोप है कि घटना के बाद से ही युवती और उसके परिजन घर से गायब हैं। युवती ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट कर दिया है, साथ ही नकुल के सोशल मीडिया अकाउंट से भी अपनी तस्वीरें डिलीट कर दी हैं। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि नकुल के पिता हरिशंकर ने युवती पर उनके बेटे को मानसिक रूप से प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाते हुए पल्ला थाने में लिखित शिकायत दी है। शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है।