फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   A husband caught his wife with another man in Ghaziabad

पत्नी को दूसरे युवक संग पकड़ा: सात माह पहले हुई शादी, विवाद के बाद मायके में थी, पीछा करने पर इस हाल में मिली

Sun, 11 Oct 2026 07:42 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Akash Dubey Updated Sun, 11 Oct 2026 07:42 PM IST
सार
Register For Event

शांतनु शर्मा ने अपनी पत्नी सोनम शर्मा और गौरव चौधरी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। शांतनु का दावा है कि उसने 9 अक्तूबर को अपनी पत्नी सोनम को गौरव चौधरी नाम के शख्स के साथ पकड़ा। विस्तार से पढ़ें पूरी खबर-

विज्ञापन
A husband caught his wife with another man in Ghaziabad
पत्नी को दूसरे युवक के साथ पकड़ा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के गाजियाबाद जिले के मसूरी क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। एक पति ने अपनी पत्नी और एक अन्य युवक पर गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। पति का दावा है कि उसने अपनी पत्नी को एक होटल में दूसरे युवक के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देखा।

विज्ञापन
Trending Videos

पुलिस को दी शिकायत में शांतनु शर्मा ने बताया कि उसकी शादी सात माह पहले 9 मार्च को सोनम शर्मा से हुई थी। शांतनु के अनुसार, 7 अक्तूबर को पत्नी सोनम फोन पर किसी से बात कर रही थी। इस बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी और हल्की धक्का-मुक्की हुई। इसके बाद सोनम का भाई विपिन उसे अपने साथ दादरी स्थित घर ले गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

शांतनु को अपनी पत्नी पर शक हुआ। उसने उसके मोबाइल की लोकेशन ट्रेस पर लगा दी। 9 अक्तूबर को शांतनु ने लोकेशन जांची। वह दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे स्थित 'हवा-हवाई होटल' की निकली। आरोप है कि मौके पर शांतनु ने अपनी पत्नी सोनम को देखा। वह गौरव चौधरी नाम के शख्स के साथ सफेद एक्सयूवी कार में ड्रिंक कर रही थी।

विज्ञापन

पत्नी के पुरुष मित्र ने दी धमकी
शांतनु ने गाड़ी का शीशा खोलकर बात करने को कहा। इस पर गौरव चौधरी ने कथित तौर पर गाली-गलौज की। उसने शांतनु को जान से मारने की धमकी भी दी। गौरव ने फोन करके कुछ अन्य लड़कों को मौके पर बुला लिया। इसी बीच शांतनु का दोस्त जस्सी वहां आ गया, जिसे हमलावर लड़कों ने पहचान लिया।

पति शांतनु ने पुलिस को दी तहरीर
जस्सी की मौजूदगी से आगे कोई बड़ी अनहोनी टल गई। पीड़ित शांतनु शर्मा ने मसूरी थाने में पुलिस को तहरीर दी है। उसने आरोपियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की मांग की है। एसीपी मसूरी सुनील कुमार भारद्वाज ने बताया। शांतनु की शिकायत पर गौरव चौधरी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed