फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Ghaziabad News ›   Murdered husband in Ghaziabad's Khora in collusion with lover

पत्नी ने की बर्बरता: गाजियाबाद के खोड़ा में प्रेमी के साथ मिलकर की पति की हत्या की, 12 घंटे में दोनों गिरफ्तार

Sun, 11 Oct 2026 02:25 PM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद Published by: Vijay Singh Pundir Updated Sun, 11 Oct 2026 02:25 PM IST
सार
Register For Event

आरोपी पत्नी निशा और पप्पू उर्फ गंगा भगत के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों अंशुल को रास्ते से हटाकर शादी करना चाहते थे। आरोप है कि इसी योजना के तहत 10 अक्टूबर को पप्पू ने निशा के साथ मिलकर अंशुल की गोली मारकर हत्या कर दी।

विज्ञापन
Murdered husband in Ghaziabad's Khora in collusion with lover
पुलिस की गिरफ्त में दोनों आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

गाजियाबाद के खोड़ा थाना क्षेत्र में पति की हत्या के मामले में पुलिस ने 12 घंटे के भीतर आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के मुताबिक, मृतक अंशुल अपनी पत्नी निशा के साथ वंदना विहार में किराए के कमरे में रहता था। दोनों नोएडा की एक ही सिलाई कंपनी में काम करते थे।

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, निशा और पप्पू उर्फ गंगा भगत के बीच प्रेम संबंध थे। दोनों अंशुल को रास्ते से हटाकर शादी करना चाहते थे। आरोप है कि इसी योजना के तहत 10 अक्टूबर को पप्पू ने निशा के साथ मिलकर अंशुल की गोली मारकर हत्या कर दी। घटना के बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और मुखबिर की सूचना पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पप्पू की निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल एक अवैध तमंचा .315 बोर और एक खोखा कारतूस बरामद किया है। पुलिस ने मामले में आर्म्स एक्ट की धारा भी बढ़ाई है। फिलहाल दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसीपी इंदिरापुरम सूर्यबली मौर्य ने बताया कि दोनों से पूछताछ में ये सब खुलासे हुए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed