₹20 के लिए दोस्त का कत्ल: मुश्ताक के परिजनों ने रोड जाम कर किया हंगामा, दो राज्यों की पुलिस से नोकझोंक
20 रुपये के विवाद में मुश्ताक की हत्या हुई। परिजनों ने शव को दिल्ली के सीमापुरी रोड पर रखकर हंगामा किया। उन्होंने मुआवजा और पत्नी को नौकरी मांगी। पुलिस ने बलपूर्वक जाम खुलवाकर शव का अंतिम संस्कार कराया।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
शालीमार गार्डन थाना क्षेत्र के विक्रम एन्कलेव इलाके में बुधवार शाम को हुई शराब पीने के लिए उधार दिए 20 को लेकर हत्या के मामले में बृस्पतिवार को एक बार फिर परिजनों ने हंगामा किया। परिजन शव को लेकर दिल्ली के सीमापुरी रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने शव को रखकर करीब एक घंटे तक जाम लगाया और कहा कि परिजनों को मुआवजा दिया जाए और पत्नी को नौकरी दी जाए। इस दौरान दिल्ली और यूपी पुलिस से परिजनों की नोकझोंक भी हुई। वहीं, समझाने पर भी जब परिजन नहीं माने तो यूपी पुलिस बलपूवर्क शव को लेकर यूपी की सीमा में आ गई और बाद में शव को घर पर पहुंचाया गया, जहां रात में शव को सपुर्द ए खाक किया गया।
जानकारी के अनुसार, शाम करीब पांच बजे मुश्ताक के परिजन शव को लेकर दिल्ली सीमा क्षेत्र में आने वाली सीमापुरी रोड पर पहुंचे, जहां उन्होंने गगन सिनेमा से पुरानी सीमापुरी की ओर को जाने वाले रास्ते को जाम किया। इस दौरान मुश्ताक के परिजनों ने जोरदार हंगामा किया। हंगामे की जानकारी के बाद दिल्ली पुलिस की सीमापुरी थाने की फोर्स और गाजियाबाद पुलिस कमिश्नेट की शालीमार गार्डन और साहिबाबाद थाने की पुसिस फोर्स मौके पर पहुंची, जिन्होंने परिजनों को समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माने।
इसके बाद जब पुलिस ने शव को हटाने की कोशिश तो काफी देर तक पुलिस और परिजनों के बीच नोकझोंक हुई। हालांकि बाद में पुलिस बलपूर्वक शव को लेकर यूपी की सीमा में आ गई और बाद में परिजनों के कहने पर शव को घर ले जाया गया, जहां से धार्मिक रीति रिवाज के बाद रात में मुश्ताक को सुपुर्द ए खाक किया गया।
दिल्ली और यूपी दोनों ओर लग गया जाम
हंगामे को लेकर जाम की गई सड़क पर दिल्ली और यूपी के शालीमार गार्डन की मैन सड़क पर जाम लग गया। करीब एक घंटे लोगों को जाम का सामना करना पड़ा। लोगों ने बताया कि दिल्ली में जाम नंदनगरी तक पहुंच गया, जबकि शालीमार गार्डन इलाके में जाम की स्थिति भोपुरा बार्डर तक बन गई।
- मुश्ताक के परिजन शव को लेकर दिल्ली की सड़क पर पहुंच गए, जिन्हें बाद में समझाकर यूपी में लाया गया। परिजनों की कुछ मांगे थी, जिन्हें समझा कर दिया था। इसके बाद अंतिम संस्कार किया गया। अब शांति व्यवस्था है। - अतुल कुमार सिंह