{"_id":"6a899404ab29df74b5077fb4","slug":"clash-between-brothers-firing-in-house-corridor-and-death-threats-case-registered-based-on-complaint-filed-by-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाईयों के बीच मारपीट: घर की गैलरी में फायरिंग और जान से मारने की धमकी, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भाईयों के बीच मारपीट: घर की गैलरी में फायरिंग और जान से मारने की धमकी, पीड़ित पक्ष की तहरीर पर केस दर्ज
Sat, 22 Aug 2026 05:51 PM IST
Digvijay Singh
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Digvijay Singh
Updated Sat, 22 Aug 2026 05:51 PM IST
गाजियाबाद में वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर उर्फ काजीपुरा में पैसों के लेन-देन को लेकर तहेरे-चचेरे भाईयों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग का मामला सामने आया है।
विज्ञापन
Fir demo
- फोटो : फाइल फोटो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गाजियाबाद में वेव सिटी थाना क्षेत्र के गांव सादिकपुर उर्फ काजीपुरा में पैसों के लेन-देन को लेकर तहेरे-चचेरे भाईयों के बीच हिंसक झड़प और फायरिंग का मामला सामने आया है। गांव काजीपुरा निवासी अंकुश चौधरी पुत्र जसवीर सिंह ने वेव सिटी थाने में दी गई तहरीर में बताया कि 20 अगस्त की शाम लगभग 6:45 बजे जब वह अपनी ड्यूटी से घर लौट रहा था, तभी पंचायत घर के पास उसके ताऊ के लड़कों वंश चौधरी और अनमोल उर्फ सूचा ने पैसों के विवाद को लेकर उसके साथ मारपीट शुरू कर दी।
विज्ञापन
आरोपियों ने अभद्र गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित किसी तरह वहां से जान बचाकर अपने घर पहुंचा। पीड़ित अंकुश का आरोप है कि थोड़ी देर बाद जब वह अपने घर पर था, तभी उसे गोली चलने की आवाज सुनाई दी। बाहर आकर जब उसने अपने पिता जसवीर सिंह से पूछा, तो उन्होंने बताया कि वंश घर की गैलरी में गोली चलाकर भाग गया है।
विज्ञापन
आरोप यह भी है कि वंश की मां नीतू ने खुद अपने सिर में चोट मार ली है और पीड़ित परिवार को झूठे पुलिस केस में फंसाने की धमकी देकर गई हैं। एसीपी वेव सिटी प्रियाश्री पाल ने बताया कि पीड़ित अंकुश चौधरी की शिकायत के आधार पर आरोपी वंश चौधरी व अनमोल उर्फ सूचा के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करली गई है, आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज चेक की जा रही है, जांच पड़ताल करके वैधानिक कार्रवाई की जायेगी।
विज्ञापन