{"_id":"6a8764cea04e42ff5f047502","slug":"notices-issued-to-120-industrial-units-for-failing-to-install-filters-on-chimneys-ghaziabad-news-c-198-1-gbd1023-22892-2026-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ghaziabad News: चिमनियों में फिल्टर न लगाने पर 120 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ghaziabad News: चिमनियों में फिल्टर न लगाने पर 120 औद्योगिक इकाइयों को नोटिस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
साहिबाबाद। औद्योगिक इकाइयों में लगे चिमनियों से निकलने वाले प्रदूषणकारी कणों को कम करने के लिए फिल्टर न लगाने पर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने सख्ती करनी शुरू कर दी है। अधिकारियों ने जिलेभर की 120 औद्योगिक इकाइयों को दूसरी बार नोटिस भेज कर 30 सितंबर से पूर्व हर हाल में फिल्टर लगाने का अल्टीमेटम दिया है।
प्रदूषण को कम करने के लिए वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (सीएक्यूएम) ने फरवरी-2026 में ही यह निर्देश दिया था। सर्दियों के दौरान जब एक्यूआई बढ़ जाता है तो इससे पूर्व औद्योगिक इकाइयों के लिए चिमनी से निकलने वाले धुएं में पीएम की सीमा 80 मिलीग्राम प्रति सामान्य घन मीटर से घटाकर 50 मिलीग्राम की जानी है। इसी के आधार पर पीसीबी औद्योगिक इकाइयों से निकलने वाले धुएं की समीक्षा करेगी। ऐसे में 30 सितंबर तक सभी इकाइयों को अपनी चिमनियों में फिल्टर लगाने को कहा जा रहा है। उत्तर प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (यूपीपीसीबी) ने गाजियाबाद में 260 इकाइयां चिह्नित की गई थीं। इनमें अब तक फिल्टर नहीं लगाए गए हैं। मार्च में इन्हें पहला नोटिस भेजा गया तो 140 इकाइयों ने बोर्ड को बताया कि उन्होंने पीएम की मात्रा 50 तक लाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है। बाकी 120 ने कोई रुचि नहीं दिखाई। यूपीपीसीबी के क्षेत्रीय अधिकारी अंकित सिंह ने बताया कि 120 इकाइयों को दूसरी बार नोटिस दिया गया है ताकि 30 सितंबर से पहले यह लोग फिल्टर लगा लें। उन्होंने बताया कि एक अक्तूबर से अभियान चलाकर जांच की जाएगी और मानकों का उल्लंघन करने वाली इकाइयों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।