{"_id":"6a8d47ca79205736ac0fd6ee","slug":"worker-dies-after-getting-caught-in-a-machine-while-working-at-a-factory-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"गाजियाबाद: फैक्टरी में काम करते हुए मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गाजियाबाद: फैक्टरी में काम करते हुए मशीन की चपेट में आकर मजदूर गंभीर रूप से हुआ घायल, इलाज के दौरान तोड़ा दम
Tue, 25 Aug 2026 01:14 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
अमर उजाला नेटवर्क, गाजियाबाद
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 25 Aug 2026 01:14 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गाजियाबाद जिले में थाना मसूरी क्षेत्र स्थित 'आदर्श इंडस्ट्रीज उद्योग कुंज गार्डन एन्क्लेव' में तार बनाने की फैक्टरी में काम करने के दौरान एक मजदूर गम्भीर रूप से घायल हो गया, जिसकी इलाज के दौरान अस्पताल में मौत हो गई।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, 24 अगस्त को उद्योग कुंज गार्डन एन्क्लेव स्थित जी-13 आदर्श इंडस्ट्रीज के मालिक विभोर गोयल द्वारा फैक्टरी में काम के दौरान घायल हुए 40 वर्षीय मजदूर सतेन्द्र पुत्र विशुन देव महतो को इलाज के लिए संतोष अस्पताल में भर्ती कराया गया था। सतेंद्र मूल रूप से बिहार के निवासी थे और वर्तमान में मोहन नगर, गाजियाबाद में रह रहे थे।
विज्ञापन
एसीपी मसूरी सुनील कुमार ने बताया कि सोमवार रात लगभग साढ़े आठ बजे इलाज के दौरान सतेन्द्र की मौत हो गई, जिसका रात करीब 11 बजे संतोष अस्पताल से घटना का मेमो मिलने पर जानकारी प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही थाना मसूरी पुलिस संतोष अस्पताल पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। अस्पताल की मोर्चरी में मृतक सतेन्द्र का शव रखा पाया गया।
विज्ञापन
घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतक के परिजन पत्नी और भाई भी मौके पर पहुंच गए हैं। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर विधिक कार्रवाई करते हुए शव को मेडिकल परिक्षण के लिए हिंडन मोर्चरी भेज दिया है। एसीपी ने बताया कि मृतक के परिजनों की ओर से अभी कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है, शिकायत मिलने पर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।