{"_id":"6a89acda1369aa88d602e4eb","slug":"grand-preparations-for-janmashtami-at-iskcon-five-lakh-devotees-expected-to-arrive-delhi-ncr-news-c-1-noi1095-4638391-2026-08-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Delhi NCR News: इस्कॉन में जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां, पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Delhi NCR News: इस्कॉन में जन्माष्टमी की भव्य तैयारियां, पांच लाख श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आज से शुरू हो जाएगा उत्सव, शोभायात्रा में गूंजेगा हरिनाम संकीर्तन
चार सितंबर को मुख्य आयोजन में 251 से अधिक व्यंजनों का लगेगा भोग, आधी रात तक होंगे दर्शन
संवाद न्यूज एजेंसी
नोएडा। इस्कॉन नोएडा में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का उत्सव इस बार भव्य स्वरूप में मनाया जाएगा। मुख्य आयोजन चार सितंबर को होगा, जबकि धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का सिलसिला 23 अगस्त से ही शुरू हो जाएगा। मंदिर प्रबंधन के अनुसार देश-विदेश से करीब पांच लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद है। बड़ी संख्या में भक्तों के आगमन को देखते हुए सुरक्षा, पार्किंग और भीड़ प्रबंधन के विशेष इंतजाम किए जा रहे हैं।
इस्कॉन मंदिर के अध्यक्ष वंशीधर दास ने बताया कि महोत्सव की शुरुआत 23 अगस्त को शोभायात्रा से होगी। यह शाम 3:30 बजे सेक्टर-18 स्थित गुरुद्वारे से शुरू होकर अट्टा मार्केट, सब मॉल, डीएम चौक, स्टेडियम, चौड़ा चौक और एडोब चौक होते हुए शाम 6:30 बजे इस्कॉन मंदिर पहुंचेगी। सुसज्जित श्रीकृष्ण-बलराम विग्रह के साथ भक्त हरिनाम संकीर्तन करेंगे। करीब 1,500 भक्तों के शामिल होने की संभावना है। मंदिर पहुंचने पर प्रसाद वितरण होगा।
आज से 28 अगस्त तक झूलन यात्रा
जन्माष्टमी से पहले मंदिर में 23 से 28 अगस्त तक झूलन यात्रा होगी। भगवान श्री राधा-कृष्ण के लिए फूलों और सजावटी सामग्री से विशेष झूला तैयार किया जा रहा है। प्रतिदिन करीब 2,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की उम्मीद है।
विज्ञापन
28 अगस्त को बलराम पूर्णिमा
झूलन यात्रा के समापन के बाद 28 अगस्त को सुबह 11 बजे से बलराम पूर्णिमा मनाई जाएगी। विशेष अभिषेक, भजन-कीर्तन, आध्यात्मिक प्रवचन और प्रसाद वितरण होगा। शाम को मटकी फोड़ उत्सव भी आयोजित किया जाएगा।
251 से अधिक व्यंजनों खीर, हलवे, सब्जियां, स्नैक्स और केक होंगे शामिल
चार सितंबर को होने वाले मुख्य आयोजन की तैयारियां पिछले चार महीने से चल रही हैं। मंदिर की सजावट, साफ-सफाई और रंग-रोगन के साथ भगवान श्रीकृष्ण की विशेष पोशाक और भोग तैयार किया जा रहा है। जन्माष्टमी पर 251 से अधिक देसी-विदेशी व्यंजनों का भोग लगाया जाएगा। इनमें खीर, हलवे, सब्जियां, स्नैक्स और केक शामिल होंगे। दर्शन सुबह 4:30 बजे से रात 12 बजे तक खुले रहेंगे। दिनभर हरिनाम संकीर्तन और प्रसाद वितरण होगा।
पार्किंग और सुरक्षा के विशेष इंतजाम
एडोब चौक और सेक्टर-25 के पास सामान्य श्रद्धालुओं के लिए पार्किंग रहेगी, जबकि विशेष निमंत्रण पत्रधारियों के लिए नोएडा हाट के पास व्यवस्था की जा रही है। नोएडा पुलिस भी सुरक्षा और यातायात व्यवस्था में सहयोग करेगी। वरिष्ठ नागरिकों और गर्भवती महिलाओं से भीड़ से बचने के लिए ऑनलाइन दर्शन की अपील की गई है।
पांच सितंबर को श्रील प्रभुपाद आविर्भाव महामहोत्सव
जन्माष्टमी के अगले दिन पांच सितंबर को श्रील प्रभुपाद आविर्भाव महामहोत्सव मनाया जाएगा। कार्यक्रम सुबह 10 बजे शुरू होगा। भजन-कीर्तन के बाद प्रसाद वितरण होगा। इसके बाद 19 सितंबर को श्री राधाष्टमी का आयोजन किया जाएगा।