फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Gurugram News ›   Digital schedule released for students in classes 4 to 12.

Gurugram News: कक्षा 4 से 12 तक के विद्यार्थियों के लिए डिजिटल शेड्यूल जारी

Mon, 24 Aug 2026 07:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2026 07:57 PM IST
विज्ञापन
Digital schedule released for students in classes 4 to 12.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

गुरुग्राम। विद्यार्थियों की पढ़ाई को आसान और रोचक बनाने के लिए राज्य अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर दैनिक दीक्षा कार्यक्रम के तहत डिजिटल शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराई जा रही है। इसके तहत गुरुग्राम के सरकारी स्कूलों के विद्यार्थियों को भी अलग-अलग विषयों के वीडियो और अन्य शैक्षणिक सामग्री ऑनलाइन माध्यम से उपलब्ध होगी।

कार्यक्रम का उद्देश्य कक्षा 4 से 12वीं तक के विद्यार्थियों को पढ़ाई में अतिरिक्त मदद देना है। कक्षा 4 और 5 के लिए हिंदी, अंग्रेजी, गणित और पर्यावरण अध्ययन से जुड़ी गतिविधियां और सामग्री दी जा रही है। वहीं, कक्षा 6 से 12वीं तक के विद्यार्थियों के लिए भी विभिन्न विषयों के डिजिटल संसाधन उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
विज्ञापन


तकनीकी परेशानी में भी मिलेगी मदद
विद्यार्थियों और शिक्षकों को डिजिटल सामग्री खोलने में किसी तरह की परेशानी होने पर क्यूआर कोड या लिंक के माध्यम से सामग्री तक पहुंचने की सुविधा दी गई है। इसके साथ ही फीडबैक फॉर्म भी उपलब्ध कराया गया है। शिक्षकों को विद्यार्थियों की डिजिटल पढ़ाई पर नजर रखने और समय-समय पर फीडबैक देने की जिम्मेदारी दी गई है। एससीईआरटी हरियाणा की ओर से डिजिटल माध्यम से विद्यार्थियों और शिक्षकों के लिए शिक्षण सामग्री उपलब्ध कराने पर लगातार काम किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed