{"_id":"6a8c54279b50012aba00adda","slug":"the-district-team-defeated-ambala-2-0-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98755-2026-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: जिले की टीम ने अंबाला को 2-0 से हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: जिले की टीम ने अंबाला को 2-0 से हराया
विज्ञापन
राज्य स्तरीय वॉलीवॉल प्रतियोगिता में भाग लेते हुए खिलाडी। प्रशिक्षक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
59वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत चल रही है वॉलीबॉल प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। 59वीं राज्य स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के तहत चल रही वॉलीबॉल प्रतियोगिता में जिले की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अंबाला की टीम को 2-0 से हराकर अगले दौर में प्रवेश किया। रविवार को खेले गए मुकाबले में जिले के खिलाड़ियों ने शुरुआत से ही आक्रामक खेल दिखाया और दोनों सेट में अंबाला की टीम पर दबाव बनाए रखा। यह प्रतियोगिता कुरुक्षेत्र में आयोजित की जा रही है। इसमें पूरे प्रदेश से सरकारी और निजी स्कूलों के जिला स्तरीय विजेता टीमों ने हिस्सा लिया है।
गुरुग्राम की टीम ने मुकाबले के दौरान बेहतर तालमेल और मजबूत खेल का प्रदर्शन किया। खिलाड़ियों ने महत्वपूर्ण मौकों पर अंक हासिल करते हुए दोनों सेट अपने नाम किए। अंबाला की टीम ने वापसी का प्रयास किया, लेकिन जिले के खिलाड़ियों ने लगातार दबाव बनाए रखा और मुकाबला 2-0 से अपने पक्ष में कर लिया।
राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में अंडर-14, अंडर-17 और अंडर-19 आयु वर्ग के मुकाबले खेले जा रहे हैं। जिले की टीम के मुकाबले को लेकर खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन में उत्साह देखने को मिला। जीत के बाद जिले के खिलाड़ियों की नजर अब प्रतियोगिता के अगले दौर के मुकाबलों पर है।