{"_id":"6a8d972592c23f41570061c2","slug":"youth-innovation-will-make-emergency-alerts-effective-gurgaon-news-c-24-1-fbd1020-98904-2026-08-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Gurugram News: आपातकालीन अलर्ट को प्रभावी बनाएगा युवाओं का नवाचार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Gurugram News: आपातकालीन अलर्ट को प्रभावी बनाएगा युवाओं का नवाचार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो के राष्ट्रीय टॉप-40 में जिले के दो ल सोनीपत के दो युवा इनोवेटर
नंबर गेम - 08 लाख रुपये की दी जाएगी आर्थिक सहायता
संवाद न्यूज एजेंसी
गुरुग्राम। हरियाणा के चार युवा इनोवेटरों ने अपने नवाचार और समाज से जुड़ी समस्याओं के समाधान के विचारों के दम पर सैमसंग सॉल्व फॉर टुमॉरो-2026 के देश में टॉप-40 में जगह बनाई है। जिले की 19 वर्षीय निक्की यादव और 18 वर्षीय प्रियंका यादव आपातकालीन अलर्ट को अधिक प्रभावी और आसानी से पहचानने योग्य बनाने की दिशा में काम कर रही हैं। वहीं, सोनीपत के 22 वर्षीय प्रियांशु राज और 21 वर्षीय नितीश कुमार कृषि अपशिष्ट को संभावित प्रोटीन स्रोत के रूप में इस्तेमाल करने की संभावनाएं तलाश रहे हैं।
आपातकालीन अलर्ट सामान्य सूचनाओं से अलग दिखने पर जोर
निक्की और प्रियंका का प्रोजेक्ट स्मार्टफोन पर लगातार आने वाले नोटिफिकेशन के बीच जरूरी आपातकालीन सूचनाओं के नजरअंदाज होने की समस्या का समाधान तलाशता है। उनका उद्देश्य ऐसी तकनीक विकसित करना है, जिससे आपातकालीन अलर्ट सामान्य सूचनाओं से अलग और अधिक स्पष्ट रूप से दिखाई दें। इससे आपात स्थिति में लोग महत्वपूर्ण सूचना को तेजी से पहचान सकेंगे। इसमें 14 से 22 वर्ष की आयु के युवाओं को वास्तविक जीवन की समस्याओं की पहचान कर उनके समाधान विकसित करने के लिए प्रोत्साहित किया जाता है।
स्टार्टअप संस्थापकों और उद्योग विशेषज्ञों का मार्गदर्शन मिलेगा
टॉप-40 टीमों को सामूहिक रूप से आठ लाख रुपये की सहायता दी जाएगी। प्रत्येक टीम सदस्य को प्रोटोटाइप विकसित करने के लिए सैमसंग गैलेक्सी बुक6 सीरीज का लैपटॉप दिया जाएगा। इसके अलावा, टीमों को भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली के फाउंडेशन फॉर इनोवेशन एंड टेक्नोलॉजी ट्रांसफर में 10 दिवसीय नवाचार प्रशिक्षण शिविर में हिस्सा लेने का अवसर मिलेगा। यहां उन्हें स्टार्टअप संस्थापकों और उद्योग विशेषज्ञों से मार्गदर्शन मिलेगा।
विज्ञापन
चार विजेता टीमों को सामूहिक रूप से दो करोड़ रुपये मिलेगा अनुदान
प्रशिक्षण शिविर के दौरान प्रतिभागियों को गुरुग्राम स्थित सैमसंग के क्षेत्रीय मुख्यालय सहित दिल्ली, नोएडा और बेंगलुरु स्थित सैमसंग के अनुसंधान एवं विकास केंद्रों और डिजाइन केंद्र का दौरा भी कराया जाएगा। इसके बाद टीमें टॉप-20 में जगह बनाने के लिए अपने समाधानों को और बेहतर करेंगी। कार्यक्रम के अंतिम चरण में चार विजेता टीमों को सामूहिक रूप से दो करोड़ रुपये का इनक्यूबेशन अनुदान दिया जाएगा। साथ ही भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान दिल्ली की ओर से इनक्यूबेशन सहायता भी मिलेगी।