फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   High-tech betting den operating in Mukundpur busted; police nab 31 accused.

Delhi NCR News: सॉफ्टवेयर से चल रहा था सट्टा नेटवर्क, 31 आरोपी गिरफ्तार

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2026 06:19 PM IST
विज्ञापन
-बाहरी उत्तरी जिला पुलिस की कार्रवाई, मुकुंदपुर में चल रहा था अड्डा, गिरफ्तार आरोपियों में मास्टरमाइंड, अड्डे के मालिक, सॉफ्टवेयर डेवलपर और फंड संभालने वाला शामिल
विज्ञापन

-8.92 लाख नकद, 7 लैपटॉप, 38 स्मार्टफोन और खास तौर पर बनाया गया जंत्री सॉफ्टवेयर बरामद
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। बाहरी उत्तर जिला पुलिस ने संगठित और तकनीक आधारित सट्टा-जुआ नेटवर्क का खुलासा करते हुए 31 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में मास्टरमाइंड, जुआ अड्डे का संचालक व मकान मालिक, जंत्री सट्टा सॉफ्टवेयर डेवलपर, डेटा ऑपरेटर, फंड हैंडलर, सॉफ्टवेयर बनाने वाला और नेटवर्क से जुड़े अन्य लोग शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 8.92 लाख रुपये नकद, सात लैपटॉप, 38 मोबाइल फोन और जंत्री सट्टा सॉफ्टवेयर समेत कई सामान बरामद किए हैं।
विज्ञापन

बाहरी उत्तरी जिला पुलिस उपायुक्त शोभित डी सक्सेना ने बताया कि 9 अगस्त को एंटी-नारकोटिक्स सेल को मुकुंदपुर इलाके में एक मकान से संगठित तरीके से सट्टा-जुआ अड्डा चलाए जाने की जानकारी मिली। सूचना पर निरीक्षक गौरव चौधरी के नेतृत्व में टीम ने छापा मारकर मौके से 22 जुआरियों को पकड़ा। उनके पास से 6.29 लाख रुपये बरामद हुए और गिराेह के बारे में पता चला।
विज्ञापन
विज्ञापन

नेटवर्क में अलग-अलग लोगों को अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई थी। कोई डेटा एंट्री करता था तो कोई पैसों का हिसाब और लेन-देन संभालता था। कुछ आरोपी सॉफ्टवेयर उपलब्ध कराने, कलेक्शन और व्हाट्सएप के जरिए सट्टे की जानकारी आगे पहुंचाने का काम करते थे। पुलिस ने 12 अगस्त को मुख्य संचालक रंजीत और परिसर मुहैया कराने वाले रमेश कुमार को गिरफ्तार किया। इसके बाद 18 अगस्त को चार अन्य आरोपियों डेटा एंट्री ऑपरेटर प्रमोद कुमार, फंड हैंडलर विपिन कुमार जैन, सॉफ्टवेयर डिप्लॉयर खेमचंद उर्फ मोनू और जंत्री सट्टा सॉफ्टवेयर बनाने वाला राहुल दिलवालिया को गिरफ्तार किया। इनके कब्जे से पांच लैपटॉप और पांच स्मार्टफोन बरामद हुए।


गली दिसावर से दिल्ली बाजार तक कनेक्शन
पुलिस अधिकारी ने बताया कि जांच में पता चला कि सट्टा नेटवर्क के तार गली दिसावर, फरीदाबाद, गाजियाबाद और दिल्ली बाजार से जुड़े हुए हैं। 20 अगस्त को पुलिस ने अमित, राहुल कुमार और नानक साहू को पकड़ा। नानक साहू के ठिकाने से पुलिस ने 2.62 लाख रुपये, एक लैपटॉप, तीन महंगे फोन और स्कूटी बरामद की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article