फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Jewellery and diamonds worth ₹2 crore stolen from a car in Karol Bagh

दिल्ली में दो करोड़ की चोरी: कार में रखे गहने-हीरे से भरे तीन बैग उड़ाए, जयपुर के ज्वेलर को निशाना बनाया

Fri, 21 Aug 2026 11:07 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली Published by: Vijay Singh Pundir Updated Fri, 21 Aug 2026 11:07 AM IST
सार
Register For Event

करोल बाग इलाके में कार की पिछली खिड़की तोड़कर करीब दो करोड़ रुपये के गहने और हीरे चोरी होने का मामला सामने आया है। वारदात 19 अगस्त को बीकानेर चौक के पास हुई।

विज्ञापन
Jewellery and diamonds worth ₹2 crore stolen from a car in Karol Bagh
दिल्ली में दो करोड़ की चोरी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी दिल्ली के करोल बाग इलाके से एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है, जहां एक कार की पिछली खिड़की तोड़कर लगभग दो करोड़ रुपये के गहने और हीरे ले जाए गए। यह वारदात 19 अगस्त को बीकानेर चौक के पास हुई। घटना की सूचना मिलते ही करोल बाग थाना पुलिस हरकत में आ गई और मौके पर क्राइम टीम, स्पेशल स्टाफ व एएटीएस की टीमों के साथ मिलकर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन

मध्य जिला पुलिस उपायुक्त रोहित राजवीर सिंह ने बताया कि 19 अगस्त को बीकानेर चौक के पास खड़ी एक कार की पिछली खिड़की तोड़कर तीन बैग चोरी करने की जानकारी मिली थी। पुलिस के मौके पर पहुंचने के बाद शिकायतकर्ता से पूछताछ की गई। शिकायतकर्ता जयपुर का एक ज्वेलर बताया जा रहा है, जो अपने कारोबार के सिलसिले में दिल्ली आया हुआ था। उसके अनुसार, चोरी हुए बैगों में गहने और हीरे रखे थे, जिनकी कुल कीमत लगभग दो करोड़ रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

घटना के खुलासे के लिए पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। इस जांच में स्पेशल स्टाफ और वाहन चोरी निरोधक शाखा की टीमों को सफलता मिली। फुटेज में हेलमेट पहने बाइक सवार दो संदिग्ध दिखाई दिए।

विज्ञापन

पुलिस ने इन संदिग्धों की पहचान के लिए आगे की जांच की और बाइक के मालिक का पता लगाया। प्रारंभिक जांच के आधार पर, पुलिस ने बाइक मालिक और उसके दो भाइयों को पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed