फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi ›   Delhi NCR News ›   Man dies after getting entangled in clothesline while visiting girlfriend

Delhi NCR News: प्रेमिका से मिलने आया, कपड़े सुखाने की रस्सी में फंसा, मौत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 10:36 PM IST
विज्ञापन
-वजीराबाद इलाके की घटना
विज्ञापन

-परिवार वालों ने लगाया हत्या का आरोप, पुलिस ने हत्या से किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
नई दिल्ली। उत्तरी जिला के वजीराबाद इलाके में एक युवक अपनी प्रेमिका से मिलने आया। परिवार के सदस्यों के आने पर वह छत पर छुप गया। इस दौरान कपड़े सुखाने के लिए बंधी रस्सी में गला फंसने से उसकी मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त एटा यूपी निवासी रणजीत के रूप में हुई है। युवक के परिवार वालों ने लड़की के परिवार वालों पर उसे बुलाकर हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस अधिकारी का कहना है कि शुरुआती जांच में हत्या के कोई साक्ष्य नहीं मिले हैं। मौत के कारणों का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा।
जिला पुलिस उपायुक्त निहारिका भट्ट ने घटना की पुष्टि की है। पुलिस के मुताबिक, रणजीत अपने परिवार के साथ एटा में रहता था। उसके परिवार में पिता राकेश, मां, दो बहनें और दो भाई हैं। वह गुरुग्राम में निजी कंपनी में काम करता था। शनिवार की रात रणजीत बुराड़ी संत नगर में रहने वाली अपनी प्रेमिका से मिलने आया था। दोनों छत पर मौजूद थे।
विज्ञापन

इसी दौरान परिवार के सदस्यों की आंख खुल गई। रणजीत पांचवीं मंजिल की छत पर अंधेरे की आड़ में छिपकर बैठ गया। पुलिस ने बताया कि शुरुआती जांच में सामने आया है कि रात को भागने की कोशिश करने पर वह छत पर कपड़े सुखाने के लिए बंधी रस्सियों में उलझ गया होगा। रस्सी उसके गले में लिपट गई होगी, जिससे उसकी मौत हो गई। युवक का बैग भी वहीं लटक रहा था। पुलिस ने बताया कि पोस्टामार्टम रिपोर्ट में मौत के सही कारणों का पता चल पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed