{"_id":"6ac4960717834c7e9301870c","slug":"miscreants-shot-two-people-in-shahdara-district-2026-10-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"दिल्ली: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, शाहदरा में दो लोगों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दिल्ली: राजधानी में बदमाशों के हौसले बुलंद, शाहदरा में दो लोगों को मारी गोली, अस्पताल में भर्ती
Tue, 06 Oct 2026 12:03 PM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
अमर उजाला नेटवर्क, नई दिल्ली
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Tue, 06 Oct 2026 12:03 PM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
पूर्वी दिल्ली के शाहदरा जिला के थाना फर्श बाजार की भीकम सिंह कॉलोनी गली नंबर दो में किराए पर रह रहे एक परिवार के दो लोगों को बदमाशों ने गोलियां व चाकू मारकर गंभीर रूप से घायल कर दिया। मोके पर दिल्ली पुलिस के आला अधिकारियों ने जांच शुरू कर दी है। मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई।
विज्ञापन
घायल लोगों के परिजनों ने बताया कि हम आरोपियों को पहचानते हैं, वो हमें पहले भी मारने की धमकियां दे चूके हैं। पहले हम दिल्ली के सीमापुरी में रहते थे। वहां से जान बचाने के लिए छुपकर रह रहे थे। लेकिन बदमाशों ने हमे यहां भी ढूंढ लिया, पूरे मामले की जांच में दिल्ली पुलिस की कई टीमें लग गई है। वहीं, पीड़ित परिवार वालों का कहना है बदमाशों का एनकाउंटर होना चाहिए।
विज्ञापन