{"_id":"6a8f06d44ee9862a4f010250","slug":"dfgsdf-grnoida-news-c-23-1-lko1064-104308-2026-08-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार
-बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने गढ़मुक्तेश्वर से आरोपी को किया है गिरफ्तार
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। बीटा-2 कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले एक 10 हजार रुपये के ईनामी आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि आरोपी ने भाभी की बहन के साथ डेढ़ साल तक शादी का झांसा देकर दुष्कर्म किया। उसके बाद शादी करने से इंकार कर दिया। मामले में पीड़िता ने केस दर्ज कराया।
बीटा-2 कोतवाली के प्रभारी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी वीरपाल को हापुड गढ़मुक्तेश्वर के गांव बलवापुर से गिरफ्तार किया गया है। पीड़िता ने अगस्त माह के पहले सप्ताह में केस दर्ज कराया था। आरोपी उसकी बहन का देवर है। आरोप है कि आरोपी ने शादी का झांसा देकर डेढ़ साल तक अपने साथ रखा और शारीरिक संबंध बनाए। जब पीड़िता ने शादी करने के लिए बोला तो आरोपी ने शादी करने से इंकार कर दिया और भाग गया। उसके बाद पीड़िता ने बीटा-2 कोतवाली में केस दर्ज कराया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी मूलरूप से अमरोहा के हाजीपुरा ताररा गांव का रहने वाला है।