{"_id":"6a85d638a26420f492021bd1","slug":"dfgsfd-grnoida-news-c-23-1-lko1064-103609-2026-08-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Noida News: लकड़ी व गत्ते की फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Noida News: लकड़ी व गत्ते की फैक्टरी में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो-- -- -- -- -- -- --
लकड़ी व गत्ते की फैक्ट्री में लगी आग, तीन घंटे में पाया काबू
-औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र वन की एक फैक्ट्री की घटना
-शाम करीब 4:30 बजे लगी थी आग, दमकल की 10 गाड़ियों ने बुझाया
-शॉर्ट सर्किट से मशीन में लगी आग फैली, आसपास की कंपनियों को बचाया गया
माई सिटी रिपोर्टर
ग्रेटर नोएडा। औद्योगिक सेक्टर इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र वन की एक फैक्टरी में बुधवार शाम आग लग गई। फैक्टरी के प्रथम तल पर बड़ी मात्रा में लकड़ी व गत्ता रखा हुआ था। कुछ ही देर में आग ने फ्लोर को चपेट में ले लिया। सूचना पर दमकल विभाग की 10 गाड़ियों के साथ उच्च अधिकारी मौके पर पहुंचे। करीब तीन घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में सफलता मिली।
इकोटेक-3 के उद्योग केंद्र वन में वुडन डाई मेकर कंपनी है। 1000 वर्ग मीटर भूखंड पर बनी फैक्टरी के प्रथम तल पर कंपनी चल रही है। बुधवार शाम करीब साढ़े 4 बजे फैक्टरी में आग लग गई। वहां काम करने वाले कर्मचारियों को बाहर निकाला गया और कंपनी की तरफ से आग बुझाने का प्रयास किया गया। वहीं आग की सूचना दमकल विभाग को दी गई। विभाग की 10 गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। सीएफओ, एसीपी-3 और एसडीआरएफ भी मौके पर पहुंची और तत्काल आग बुझाने का काम शुरू किया। दमकल की गाड़ियों ने करीब 3 घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
सीएफओ प्रदीप कुमार ने बताया कि आग में किसी तरह की जनहानि नहीं है। शॉर्ट सर्किट से एक मशीन में आग लगी थी। जो कुछ ही देर में पूरे फ्लोर पर फैल गई। विभाग को शाम 5:05 बजे आग की सूचना मिली थी।