फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   CBSE Removes Environmental Education from Class 10 Makes Vocational Education Mandatory

सीबीएसई का बड़ा फैसला: अब 10वीं के छात्रों को नहीं पढ़नी होगी पर्यावरण शिक्षा, बोर्ड ने बदले नियम

Fri, 30 Oct 2026 03:00 PM IST
शिवम तिवारी अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: शिवम तिवारी Updated Fri, 30 Oct 2026 03:00 PM IST
सार
Register For Event

केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 2026-27 सत्र से कक्षा 9वीं और 10वीं की पढ़ाई के नियमों में बदलाव किया है। अब 10वीं के मुख्य पाठ्यक्रम में पर्यावरण शिक्षा विषय नहीं होगा। वहीं, व्यावसायिक शिक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए जरूरी रहेगी। 2027-28 में 10वीं की बोर्ड परीक्षा देने वाले छात्रों को पांच अनिवार्य विषयों के साथ एक वैकल्पिक विषय भी चुनना होगा।
 

विज्ञापन
CBSE Removes Environmental Education from Class 10 Makes Vocational Education Mandatory
CBSE Class 10 Board Exam 2028 - फोटो : AI Generated

विस्तार

नई दिल्ली। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 9वीं और 10वीं की स्कीम ऑफ स्टडीज में बड़े बदलाव किए हैं। बोर्ड ने दसवीं कक्षा के पाठ्यक्रम से पर्यावरण शिक्षा  को पूरी तरह से हटा दिया है। इसके साथ ही, अब छात्रों के लिए व्यावसायिक शिक्षा  को अनिवार्य कर दिया गया है। सीबीएसई की ओर से इस संबंध में स्कूलों को निर्देश जारी कर दिए हैं।  ये  उन छात्रों पर लागू होगा जो वर्तमान सत्र 2026-27 में कक्षा 9वीं में हैं और सत्र 2027-28 में कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा देंगे। जो छात्र इस समय (2026-27) कक्षा 10वीं में पढ़ रहे हैं, उनकी बोर्ड परीक्षाओं पर इसका कोई असर नहीं पड़ेगा और वे पुरानी व्यवस्था के तहत ही परीक्षा देंगे। बोर्ड ने दसवीं  कक्षा के मुख्य पाठ्यक्रम से पर्यावरण शिक्षा विषय को हटा दिया है। 
विज्ञापन


वोट के निर्देशों के अनुसार कक्षा नौवीं में इंडिविजुअल्स इन सोसाइटी विषय और सीटीएम आई के मॉड्यूल पाठ्यक्रम का हिस्सा नहीं होंगे। इसी तरह कक्षा दसवीं में 2027-28 में पर्यावरण शिक्षा विषय भी इन विद्यार्थियों के लिए लागू नहीं किया जाागा। नवीन और दसवीं के विद्यार्थियों के लिए व्यावसायिक शिक्षा (वोकेशनल शिक्षा) अनिवार्य विषय के रूप में जारी रहेगी। इसके लिए विद्यार्थियों को कौशल विकास विषय या बोर्ड की ओर से अधिसूचित 22 कौशल विषयों में से किसी एक का होगा।
विज्ञापन


कौशल विकास विषय चुनने वाले विद्यार्थियों का मूल्यांकन स्कूल स्तर पर आंतरिक रूप से किया जाएगा। वहीं, 22 स्किल विषयों में से किसी एक को चुनने वाले विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा (2027-28) में संबंधित विषय की परीक्षा देनी होगी। बोर्ड ने  स्पष्ट किया है कि शैक्षणिक सत्र 2025-26 की योजना में उपलब्ध अन्य सभी वैकल्पिक विषय नौवीं कक्षा (2026-27) और दसवीं कक्षा 2027-28) में भी जारी रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

दसवीं में इन पांच विषयों की परीक्षा होगी 

सीबीएसई के अनुसार शैक्षणिक सत्र 2027 28 में दसवीं के छात्रों की बोर्ड परीक्षा के लिए पांच विषय अनिवार्य होंगे। इनमें पहली भाषा ( आर-1) दूसरी भाषा(आर-2) , गणित, साइंस, ओर सामाजिक विज्ञान शामिल है। इन पांच विषयों की परीक्षा सभी विद्यार्थियों के लिए अनिवार्य होगी। इसके अतिरिक्त विद्यार्थी एक वैकल्पिक विषय का चुनाव भी कर सकेंगे।

अभी दसवीं में पढ़ रहे छात्रों पर क्या असर होगा?

जो विद्यार्थी अभी शैक्षणिक सत्र 2026-27 में दसवीं कक्षा में हैं, उन्हें नए बदलावों को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है। उनके लिए पुरानी व्यवस्था ही लागू रहेगी और वे उसी के अनुसार बोर्ड परीक्षा देंगे। पर्यावरण शिक्षा हटाने और व्यावसायिक शिक्षा को अनिवार्य करने का बदलाव अगले सत्र में दसवीं की परीक्षा देने वाले विद्यार्थियों के लिए है। इसलिए कक्षा 9वीं के छात्रों को विषय चुनते समय नए नियमों का ध्यान रखना होगा। स्कूल भी विद्यार्थियों को विषयों के विकल्प और परीक्षा से जुड़ी जानकारी देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed