फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   IIT Madras School Connect Program 2026: Expanded for Class 9 Students; Check Courses & Details Here

आईआईटी, मद्रास का ‘स्कूल कनेक्ट’ प्रोग्राम: आठ हफ्ते का ऑनलाइन कोर्स, छात्रों को कैसे मिलेगा इससे लाभ?

Thu, 15 Oct 2026 10:20 AM IST
आकाश कुमार जितेंद्र सिंह, करियर एक्सपर्ट
जितेंद्र सिंह, करियर एक्सपर्ट Published by: आकाश कुमार Updated Thu, 15 Oct 2026 10:20 AM IST
सार
Register For Event

आईआईटी मद्रास के ‘स्कूल कनेक्ट’ प्रोग्राम का दायरा बढ़ाकर अब इसे कक्षा 9 के छात्रों के लिए भी शुरू कर दिया गया है। आठ सप्ताह के इस ऑनलाइन कोर्स में 18 भविष्य-केंद्रित विषय उपलब्ध हैं। छात्र 500 रुपये प्रति कोर्स शुल्क देकर ई-सर्टिफिकेट प्राप्त कर सकते हैं।
 

विज्ञापन
IIT Madras School Connect Program 2026: Expanded for Class 9 Students; Check Courses & Details Here
IIT Madras - फोटो : ANI (फाइल फोटो)

विस्तार

भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटी), मद्रास के सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन (सीओडीई) की ओर से 'स्कूल कनेक्ट' प्रोग्राम की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के विभिन्न विकल्पों और करियर की संभावनाओं से परिचित कराना है। शैक्षणिक सत्र 2026 में इस प्रोग्राम का विस्तार करते हुए इसे कक्षा नौ के विद्यार्थियों के लिए भी शुरू किया गया है।

विज्ञापन


इससे पहले इसमें कक्षा 10 से 12 तक के विद्यार्थी भाग ले सकते थे। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आगे की पढ़ाई, विभिन्न विषयों और भविष्य में करियर बनाने के अवसरों के बारे में जानकारी प्राप्त करने का मौका मिलता है।

विज्ञापन
Trending Videos

क्या हैं इसकी खासियतें?

यह कार्यक्रम केवल किताबी ज्ञान तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें रिकॉर्डेड वीडियो लेक्चर, लाइव संवादात्मक कक्षाएं, असाइनमेंट और कंप्यूटर आधारित मूल्यांकन भी शामिल हैं। इसके पाठ्यक्रम हिंदी और अंग्रेजी, दोनों भाषाओं में उपलब्ध हैं। इस कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों को आईआईटी, मद्रास सहित अन्य प्रतिष्ठित संस्थानों के शिक्षकों से सीखने का अवसर मिलेगा। प्रत्येक कोर्स की अवधि आठ सप्ताह निर्धारित की गई है।

विज्ञापन

किन विषयों में कर सकते हैं पढ़ाई?

कार्यक्रम के तहत 17 भविष्य-केंद्रित विषयों में पाठ्यक्रम उपलब्ध कराए गए हैं।

विज्ञान एवं तकनीक के क्षेत्र में:

  • डाटा साइंस एवं आर्टिफिशयल इंटेलिजेंस (एआई)
  • इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम
  • साइबर सुरक्षा
  • मैथमेटिक्स एवं कंप्यूटिंग


इंजीनियरिंग के क्षेत्र में:

  • एयरोस्पेस
  • केमिकल इंजीनियरिंग
  • मॉलिक्यूलर इंजीनियरिंग
  • बायोलॉजिकल सिस्टम
  • सिविल इंजीनियरिंग


इसके अलावा, विद्यार्थियों को आर्किटेक्चर एवं डिजाइन, गेम टेक्नोलॉजी, कानून, अर्थशास्त्र एवं वित्त, ह्यूमैनिटीज और इकोलॉजी जैसे क्षेत्रों में भी सीखने का अवसर मिलता है। साथ ही, गणितीय पहेलियों और फॉरेंसिक साइंस से जुड़े पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी अपनी रुचि के अलग-अलग क्षेत्रों को समझ सकते हैं।

विज्ञापन

कोर्स की फीस और सर्टिफिकेट

इस कार्यक्रम के तहत स्कूलों के लिए आईआईटी, मद्रास के साथ साझेदारी करना निःशुल्क है, जबकि विद्यार्थियों को प्रत्येक कोर्स के लिए 500 रुपये का शुल्क देना होगा। एक कोर्स चक्र में विद्यार्थी केवल एक ही पाठ्यक्रम का चयन कर सकते हैं। निर्धारित असाइनमेंट पूरा करने और मूल्यांकन संबंधी आवश्यकताओं को पूरा करने वाले विद्यार्थियों को आईआईटी, मद्रास के सेंटर फॉर आउटरीच एंड डिजिटल एजुकेशन की ओर से आधिकारिक ई-सर्टिफिकेट प्रदान किया जाएगा।   

आवेदन प्रक्रिया समझें

प्रवेश के लिए विद्यालय का कार्यक्रम से जुड़ा होना आवश्यक है। इच्छुक विद्यार्थी अपने विद्यालय से संपर्क करें या आधिकारिक वेबसाइट code.iitm.ac.in/schoolconnect से जानकारी प्राप्त करें।   

  • विद्यार्थी नई रुचियों और संभावित करियर क्षेत्रों की पहचान कर सकते हैं।   
  • विज्ञान, वाणिज्य या मानविकी में से विषय समूह चुनने से पहले संबंधित क्षेत्रों की जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।   
  • अपनी रुचि और चुने गए विषय समूह के अनुरूप स्नातक पाठ्यक्रमों तथा करियर विकल्पों को समझ सकते हैं।   
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed