फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   MPSC Postpones State Services Main Exam 2026 Scheduled From October 3

एमपीएससी: तीन अक्तूबर से होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा स्थगित, पेपर लीक विवाद के बीच आयोग का बड़ा फैसला

Mon, 28 Sep 2026 10:58 PM IST
शिवम गर्ग एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: शिवम गर्ग Updated Mon, 28 Sep 2026 10:58 PM IST
सार
Register For Event

एमपीएससी ने 3 अक्तूबर से होने वाली राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 स्थगित कर दी है। सिविल इंजीनियरिंग और ग्रुप-बी मुख्य परीक्षा भी टली, 2025 की कॉपियां दोबारा जांची जाएंगी।

विज्ञापन
MPSC Postpones State Services Main Exam 2026 Scheduled From October 3
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : Amar Ujala Graphics

विस्तार

महाराष्ट्र लोक सेवा आयोग (एमपीएससी) ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2026 को स्थगित कर दिया है। यह परीक्षा 3 अक्तूबर 2026 से शुरू होनी थी। आयोग ने महाराष्ट्र सिविल इंजीनियरिंग मुख्य परीक्षा 2026 और महाराष्ट्र ग्रुप-बी (गैर-राजपत्रित) मुख्य परीक्षा 2026 को भी टाल दिया है। नई तारीखों की घोषणा बाद में की जाएगी।

विज्ञापन


आयोग ने यह फैसला अभ्यर्थियों, अभिभावकों और छात्र संगठनों की ओर से मिली मांगों के बाद लिया है। एमपीएससी की परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा के प्रश्नपत्र लीक होने के विवाद के बीच अभ्यर्थी लगातार विरोध कर रहे हैं। ड्रग इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा में पेपर लीक की जांच के बाद एमपीएससी ने अगस्त में भर्ती प्रक्रिया रद्द कर दी थी।
विज्ञापन


2025 की मुख्य परीक्षा की कॉपियां दोबारा जांची जाएंगी
एमपीएससी ने राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की उत्तर पुस्तिकाओं का दोबारा मूल्यांकन कराने का भी फैसला किया है। आयोग के मुताबिक, कई छात्रों और छात्र संगठनों ने कॉपियों की जांच को लेकर आपत्तियां दर्ज कराई थीं। आयोग ने कहा कि दोबारा मूल्यांकन के कारण राज्य सेवा मुख्य परीक्षा 2025 की पूरी प्रक्रिया में देरी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन


परीक्षा व्यवस्था में बदलाव की तैयारी
एमपीएससी की परीक्षा व्यवस्था की समीक्षा के लिए वरिष्ठ अधिकारी वी. राधा की अध्यक्षता में एक उच्चस्तरीय समिति काम कर रही है। समिति ने अभ्यर्थियों और अन्य पक्षों से बातचीत की है और दूसरे परीक्षा आयोगों की व्यवस्थाओं का भी अध्ययन किया है।

इस समिति की सिफारिशें जल्द आने की उम्मीद है। रिपोर्ट के आधार पर परीक्षा व्यवस्था में सुधार और पारदर्शिता बढ़ाने से जुड़े कदम उठाए जा सकते हैं। समिति को परीक्षा प्रक्रिया, प्रश्नपत्र वितरण और परीक्षा में गड़बड़ी रोकने जैसे मुद्दों पर भी सुझाव मिले हैं।


एमपीएससी ने क्या कहा?
आयोग ने कहा कि उसे छात्रों, अभिभावकों, छात्र संगठनों और कुछ जनप्रतिनिधियों से राज्य सेवा मुख्य परीक्षा को टालने के अनुरोध मिले थे। इन सभी पहलुओं पर विचार करने के बाद तीनों परीक्षाओं को स्थगित करने का फैसला लिया गया। अभ्यर्थियों को अब नई परीक्षा तारीखों के लिए एमपीएससी की आधिकारिक सूचना का इंतजार करना होगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed