फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   UPTET: What After Qualifying the Exam? Know the Next Steps to Get a Teaching Job

यूपीटीईटी: क्या आपने पास कर ली परीक्षा पास? जानें इसके बाद क्या होगा और कैसे मिलेगी नौकरी

Thu, 27 Aug 2026 12:55 PM IST
Shahin Praveen एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला
एजुकेशन डेस्क, अमर उजाला Published by: Shahin Praveen Updated Thu, 27 Aug 2026 12:55 PM IST
सार
Register For Event

अगर आपने यूपीटीईटी परीक्षा पास कर ली है तो ये खबर आपके लिए जरूरी है। शिक्षक बनने के लिए परीक्षा के बाद आपको क्या करना होगा और किन-किन चरणों से गुजरना होगा, इसकी पूरी जानकारी यहां दी गई है।

विज्ञापन
UPTET: What After Qualifying the Exam? Know the Next Steps to Get a Teaching Job
UP TET Result 2026 - फोटो : AI

विस्तार

UP TET Result 2026: यूपी शिक्षक पात्रता परीक्षा 2026 के नतीजे जारी हो चुके हैं। इस बार प्राथमिक स्तर पर 5.71 लाख अभ्यर्थियों और उच्च प्राथमिक स्तर पर 7.59 लाख अभ्यर्थियों ने परीक्षा पास की है। अगर आपने यूपीटीईटी पास कर ली है, तो आपके मन में यह सवाल जरूर होगा कि इसके बाद क्या होता है? क्या यूपीटीईटी पास करते ही सरकारी शिक्षक की नौकरी मिल जाती है या इसके बाद भी कुछ और चरण पूरे करने होते हैं? आइए जानते हैं UPTET पास करने के बाद आगे क्या करना होगा।

विज्ञापन

सबसे पहले जारी होता है UPTET सर्टिफिकेट

यूपीटीईटी परीक्षा पास करने के बाद उम्मीदवारों को पात्रता प्रमाणपत्र यानी UPTET सर्टिफिकेट दिया जाता है। यह प्रमाणपत्र बताता है कि उम्मीदवार उत्तर प्रदेश में प्राथमिक (कक्षा 1 से 5) या उच्च प्राथमिक (कक्षा 6 से 8) स्तर के शिक्षक पदों के लिए जरूरी न्यूनतम पात्रता पूरी करता है। मौजूदा नियमों के अनुसार UPTET सर्टिफिकेट की वैधता आजीवन रहती है।

विज्ञापन

यूपीटीईटी पास करने से सीधे नहीं मिलती सरकारी नौकरी

यूपीटीईटी पास करना सरकारी शिक्षक की नौकरी की गारंटी नहीं है। यह केवल शिक्षक भर्ती में आवेदन करने की पात्रता देता है। जब उत्तर प्रदेश सरकार या संबंधित भर्ती एजेंसी शिक्षक भर्ती का नोटिफिकेशन जारी करती है, तभी पात्र उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं। इसके बाद उन्हें भर्ती की चयन प्रक्रिया में शामिल होना होता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

शिक्षक भर्ती के दौरान लागू नियमों के अनुसार चयन परीक्षा, मेरिट, दस्तावेज सत्यापन और अन्य जरूरी प्रक्रियाएं पूरी करनी होती हैं। अगर भर्ती में सुपर टीईटी या कोई अन्य चयन परीक्षा शामिल है, तो उसमें भी सफल होना जरूरी होगा। इन सभी चरणों को पूरा करने के बाद ही उम्मीदवार का अंतिम चयन और नियुक्ति होती है।


ये भी पढे़ंयूपीटेट 2026 का रिजल्ट जारी: 13.3 लाख अभ्यर्थी सफल, प्राथमिक में 80.07% पास, उच्च प्राथमिक के क्या रहे नतीजे?

यूपीटीईटी पास करने से क्या फायदा?

यूपीटीईटी पास करने का सबसे बड़ा फायदा यह है कि आप उत्तर प्रदेश में निकलने वाली सरकारी शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा कई निजी स्कूल भी TET पास उम्मीदवारों को प्राथमिकता देते हैं। यानी यह प्रमाणपत्र सरकारी नौकरी के साथ-साथ प्राइवेट स्कूलों में नौकरी के लिए भी काम आ सकता है।

किन भर्तियों के लिए कर सकते हैं आवेदन?

  • प्राथमिक शिक्षक भर्ती: यूपीटीईटी Paper-1 पास करने वाले उम्मीदवार, जरूरी शैक्षणिक योग्यता पूरी होने पर कक्षा 1 से 5 तक के प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। चयन भर्ती के नियमों, मेरिट या निर्धारित प्रक्रिया के आधार पर होता है।
  • उच्च प्राथमिक शिक्षक भर्ती: Paper-2 पास करने वाले उम्मीदवार कक्षा 6 से 8 तक के उच्च प्राथमिक शिक्षक पदों के लिए आवेदन कर सकते हैं। इन भर्तियों में विषय के अनुसार अलग-अलग योग्यता मांगी जा सकती है।
  • दोनों स्तर की शिक्षक भर्ती: जिन उम्मीदवारों ने Paper-1 और Paper-2 दोनों पास किए हैं, वे कक्षा 1 से 5 और कक्षा 6 से 8 दोनों स्तर की शिक्षक भर्तियों के लिए आवेदन कर सकते हैं।
  • सहायक अध्यापक भर्ती: यूपीटीईटी पास उम्मीदवार उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से समय-समय पर निकाली जाने वाली सहायक अध्यापक भर्ती के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। अंतिम चयन भर्ती के नियम, मेरिट और अन्य निर्धारित मानकों के आधार पर होता है।
  • सहायता प्राप्त स्कूलों में भर्ती: यूपीटीईटी सर्टिफिकेट वाले उम्मीदवार सहायता प्राप्त (Aided) स्कूलों में निकलने वाली शिक्षक भर्तियों के लिए भी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए संबंधित भर्ती का नोटिफिकेशन और पात्रता शर्तें देखना जरूरी है।
  • निजी स्कूलों में भी अवसर: यूपीटीईटी केवल सरकारी नौकरी के लिए ही उपयोगी नहीं है। निजी, CBSE और ICSE स्कूलों में भी यूपीटीईटी योग्य उम्मीदवारों को शिक्षक पदों पर अवसर मिल सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed