फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Education ›   Xi Jinping Invites 100,000 Young Americans to China for Study and Exchange Programs

शी जिनपिंग का एलान: पांच साल में एक लाख अमेरिकी युवाओं को चीन आने का न्योता, पढ़ाई और एक्सचेंज का मिलेगा मौका

Fri, 25 Sep 2026 03:28 PM IST
शाहीन परवीन पीटीआई, वाशिंगटन
पीटीआई, वाशिंगटन Published by: शाहीन परवीन Updated Fri, 25 Sep 2026 03:28 PM IST
सार
Register For Event

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने अगले पांच साल में एक लाख युवा अमेरिकियों को चीन आने का न्योता दिया है। इन युवाओं को एक्सचेंज प्रोग्राम और पढ़ाई के लिए चीन आने का मौका मिलेगा। 

विज्ञापन
Xi Jinping Invites 100,000 Young Americans to China for Study and Exchange Programs
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI

विस्तार

चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने कहा है कि अगले पांच साल में एक लाख युवा अमेरिकियों को पढ़ाई और एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए चीन आने का मौका दिया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गुरुवार को व्हाइट हाउस में की।

विज्ञापन


इससे पहले 2023 में भी चीन ने पांच साल में 50 हजार युवा अमेरिकियों को पढ़ाई और एक्सचेंज प्रोग्राम के लिए बुलाने का लक्ष्य रखा था। चीन के अनुसार, यह लक्ष्य तय समय से पहले ही इस साल पूरा हो गया।
विज्ञापन


शी ने कहा, "चीन-अमेरिका संबंधों की उम्मीद हमारे लोगों में है और इसका भविष्य युवाओं पर निर्भर करता है। मुझे आने वाले पांच वर्षों में एक्सचेंज और पढ़ाई के लिए 100,000 युवा अमेरिकियों को चीन आने का न्योता देते हुए खुशी हो रही है।"
विज्ञापन
विज्ञापन


चीनी नेता ने दूसरे विश्व युद्ध का जिक्र किया जब चीनी और अमेरिकी लोगों ने "फासीवादी" आक्रामकता के खिलाफ "कंधे से कंधा मिलाकर" लड़ाई लड़ी थी।

चीन-अमेरिका संबंधों को लेकर शी ने रखी अपनी बात

शी जिनपिंग ने कहा कि चीनी और अमेरिकी लोग अपने साझा इतिहास को नहीं भूले हैं। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच पुराने संबंध और सहयोग आज भी महत्वपूर्ण हैं और इन्हें आगे बढ़ाने की जरूरत है।

शी ने कहा कि चीन का विकास और अमेरिका को मजबूत बनाने के लक्ष्य एक साथ आगे बढ़ सकते हैं। उन्होंने दोनों देशों के लोगों के बीच दोस्ती बढ़ाने और बेहतर दुनिया के निर्माण के लिए मिलकर काम करने की अपील की। इससे पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी दूसरे विश्व युद्ध के दौरान जापानी आक्रामकता के खिलाफ चीन की मदद में अमेरिका की भूमिका का जिक्र किया था।

ट्रंप ने साझा हितों और चीन-अमेरिका सहयोग पर दिया जोर

ट्रंप ने सुरक्षा, टेक्नोलॉजी और सुपर-इंटेलिजेंस से जुड़े मुद्दों का जिक्र किया और कहा कि इन क्षेत्रों में उनके और शी (Xi) के फैसले आने वाले दशकों में शांति और समृद्धि को बढ़ावा दे सकते हैं।

उन्होंने कहा, "हम अपने साझा हितों पर ध्यान केंद्रित करते हैं, और मुझे भरोसा है कि हम इतिहास में बहुत कुछ हासिल कर सकते हैं।"

ट्रंप ने कहा, "उन्हीं साझा हितों को पाने की कोशिश ने हमारे लोगों को विशाल महासागरों, बहुत ज़्यादा दूरियों और कई अंतरों के बावजूद एक-दूसरे से जोड़ा है, और यहाँ तक कि दूसरे विश्व युद्ध में हमें सहयोगी भी बनाया।"

ट्रंप ने ‘फ्लाइंग टाइगर्स’ और चीन-अमेरिका सहयोग का किया जिक्र

ट्रंप ने कहा, "जरा उस महानता को देखिए जो हमने दूसरे विश्व युद्ध में साथ मिलकर दिखाई थी। बहादुर अमेरिकी पायलटों ने स्वेच्छा से चीन आकर उस महान देश के अस्तित्व को बचाने के लिए लड़ाई लड़ी-वही मशहूर 'फ्लाइंग टाइगर्स' ग्रुप। वे सचमुच अद्भुत थे।"

ट्रंप ने कहा, "और यूनाइटेड स्टेट्स मरीन की चीनी लोगों के साथ हुई मुलाकात ने ही मरीन को एक चीनी वाक्यांश अपनाने के लिए प्रेरित किया, जिसका इस्तेमाल वे आज भी करते हैं-'गंग हो' (Gung Ho)। मरीन इसका इस्तेमाल बहुत ज्यादा उत्साह दिखाने के लिए करते हैं, लेकिन चीनी भाषा में इसका असल मतलब है 'मिलकर काम करना'।"

विज्ञापन
विज्ञापन

सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें शिक्षा समाचार आदि से संबंधित ब्रेकिंग अपडेट।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed