फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Awarapan 2 and Batwara 1947 day 10 box office collection featuring emraan hashmi and sunny deol

Box Office Collection: रविवार को भी सनी देओल की फिल्म को नहीं मिले दर्शक, 10वें दिन 'आवारापन 2' ने इतना कमाया

Sun, 23 Aug 2026 08:48 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Sun, 23 Aug 2026 08:48 PM IST
सार
Register For Event

Box Office Collection Report: 'आवारापन 2' की कमाई अब भी 'बंटवारा 1947' से कई ज्यादा है। इमरान की फिल्म जहां अब भी करोड़ों कमा रही है। वहीं सनी की फिल्म एक करोड़ का आंकड़ा भी मुश्किल से छू पा रही है।

विज्ञापन
Awarapan 2 and Batwara 1947 day 10 box office collection featuring emraan hashmi and sunny deol
बॉक्स ऑफिस कलेक्शन - फोटो : अमर उजला

विस्तार

दूसरे वीकेंड पर इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' के कलेक्शन में एक बार फिर उछाल देखने को मिला। वहीं 'बंटवारा 1947' की कमाई में थोड़ी बहुत ही बढ़त देखने को मिलीं। जानें अब तक दोनों फिल्मों में किस दिन कितना कमाया। साथ ही पढ़ें दसवें दिन कितना रहा किस फिल्म का कलेक्शन? 

विज्ञापन


कितनी रही 'आवारापन 2' की कमाई?
फिल्म 'आवारापन 2' अपने ओपनिंग डे से ही बॉक्स ऑफिस में जमकर कमाई कर रही है। बीच में फिल्म की कमाई थोड़ी धीमी हुई पर इसके बाद इस फिल्म ने फिर से रफ्तार पकड़ ली है।

विज्ञापन
  • फिल्म ने पहले हफ्ते में 113.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया था।
  • दूसरे हफ्ते में दूसरे शुक्रवार को इसने 5.75 करोड़ रुपये कमाए। 
  • दूसरे शनिवार यानि नौवें दिन फिल्म ने 8.35 करोड़ का कलेक्शन किया। 
  • वहीं अपनी रिलीज के दसवें दिन यानि रविवार को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 7.05 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
  • हालांकि पहले वीकेंड के हिसाब से फिल्म की कमाई कम है, मगर फिर भी बॉक्स ऑफिस पर यह अपनी जगह सुरक्षित किए हुए है। 
  • 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म 'आवारापन 2' अब तक कुल 134.55 करोड़ रुपये कमा चुकी है।

Awarapan 2 and Batwara 1947 day 10 box office collection featuring emraan hashmi and sunny deol
बंटवारा 1947 - फोटो : सोशल मीडिया

कितनी हुई फिल्म ‘बंटवारा 1947' की कमाई?

फिल्म ‘बंटवारा 1947' ने भी बॉक्स ऑफिस पर एक अच्छी शुरुआत की थी। मगर फिर इसके कलेक्शन में गिरावट हुई। फिल्म में सनी देओल, प्रीति जिंटा, शबाना आजमी मुख्य किरदारों  में हैं। 

  • सनी देओल की फिल्म ‘बंटवारा 1947' ने पहले हफ्ते 33.60 करोड़ रुपये कमाए थे।
  • हालांकि रिलीज के 8वें दिन यानी दूसरे शुक्रवार को यह फिल्म एक करोड़ का आंकड़ा भी नहीं छू पाई।
  • 8वें दिन मात्र 75 लाख रुपये का बिजनेस किया।
  • फिल्म ने नौवें दिन शनिवार को 1.15 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था।
  • 10वें दिन रविवार को खबर लिखे जाने इसने 1.13 करोड़ रुपये कमा लिए है।
  • 14 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज हुई ‘बंटवारा 1947' ने 10 दिन में कुल 36.63 करोड़ रुपये कमाए हैं।  

Awarapan 2 and Batwara 1947 day 10 box office collection featuring emraan hashmi and sunny deol
आवारापन 2 - फोटो : अमर उजाला

‘बंटवारा 1947' से बेहतर कमाई कर रही 'आवारापन 2' 
इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' पहने दिन से ही सिनेमाघरों में अच्छी कमाई कर रही है। इससे उलट ‘बंटवारा 1947' दर्शकों को आकर्षित करने में सफल नहीं रही। फिल्म ने अपनी रिलीज के कई दिनों तक किसी तरह करोड़ो में कमाई जारी रखी। मगर अब यह लाखों में सिमटने लगी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed