फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Rashmika Mandanna made her first public appearance after hip injury incident with Vijay Deverakonda

Rashmika Mandanna: चोट के बाद पहली बार नजर आईं रश्मिका मंदाना; जानें पति के साथ कहां पहुंचीं? देखें तस्वीरें

Mon, 24 Aug 2026 02:45 PM IST
गोधूलि श्रीवास्तव एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क,अमर उजाला Published by: गोधूलि श्रीवास्तव Updated Mon, 24 Aug 2026 02:45 PM IST
सार
Register For Event

Rashmika Mandanna First Public Appearance: अभिनेत्री रश्मिका मंदाना हाल ही में चोटिल हो गई थीं। अब वो इस चोट से रिकवर हो चुकी हैं। हाल ही में अभिनेत्री पति विजय देवरकोंडा के साथ हैदराबाद में एक कार्यक्रम में शिरकत करने पहुंचीं।

विज्ञापन
Rashmika Mandanna made her first public appearance after hip injury incident with Vijay Deverakonda
समारोह में पहुंचे रश्मिका और विजय - फोटो : X

विस्तार

बीते दिनों रश्मिका मंदाना को फिल्म 'मायसा' की शूटिंग के दौरान चोट लगी थी। मगर अब एक्ट्रेस इससे उबर चुकी हैं। इस हादसे के बाद रश्मिका पहली बार सार्वजनिक रूप से दिखाई दीं। इस दौरान उनके पति विजय देवरकोंडा भी एक्ट्रेस का हाथ थामे दिखे।

विज्ञापन


कहां पहुंंचे रश्मिका और विजय? 
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा हाल ही में साउथ के मशहूर निर्माता निरंजन रेड्डी के बेटे की सगाई में एक साथ नजर आए। दोनों हाथों में हाथ डाले मुस्कुराते हुए इस आयोजन में शामिल हुए। यह इवेंट हैदराबाद में आयोजित हुआ था।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna made her first public appearance after hip injury incident with Vijay Deverakonda
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम

मैचिंग आउटफिट में पहुंचा कपल
हैदराबाद में हुए इस सगाई समारोह में रश्मिका और विजय एक बार फिर कपल गोल्स सेट करते नजर आए। रश्मिका ने जहां इस इवेंट के लिए ब्लैक कलर का गोल्डन जरी वाला लहंगा चुना था। वहीं विजय भी ब्लैक आउटफिट्स में नजर आए। 
बात करें एक्ट्रेस के मेकअप और गहनों की तो खुले बालों और गोल्डन ज्वैलरी में वह काफी खूबसूरत नजर आ रही थीं। दोनों के वीडियो देखते ही देखते वायरल हो गए।

Rashmika Mandanna made her first public appearance after hip injury incident with Vijay Deverakonda
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

कई दिनों तक घर पर किया आराम
बता दें, कुछ समय पहले ही एक्ट्रेस की हिप सर्जरी हुई है। इसके बाद से वह कई दिनों तक घर पर आराम कर रहीं थी। अब वह सर्जरी के बाद पहली बार सार्वजनिक रूप से सामने आईं।
इससे पहले एक्ट्रेस ने इस चोट की जानकारी फैंस को सोशल मीडिया के जरिए दी थी। उन्होंने बताया था कि एक डांस सीक्वेंस की शूटिंग के दौरान उनके कूल्हे की टेंडन पूरी तरह से अलग हो गई थी। इसी चोट की वजह से उन्हें छह हफ्ते आराम करने की सलाह दी गई थी।

विज्ञापन

Rashmika Mandanna made her first public appearance after hip injury incident with Vijay Deverakonda
रश्मिका मंदाना - फोटो : इंस्टाग्राम@rashmika_mandanna

रश्मिका मंदाना का वर्क फ्रंट 
रश्मिका की आगामी फिल्म 'मैसा' की शूटिंग चल रही है। फिल्म का निर्देशन नवोदित निर्देशक रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। इसका निर्माण अनफॉर्मूला फिल्म्स के बैनर तले हो रहा है। यह फिल्म गोंड जनजाति की सांस्कृतिक पृष्ठभूमि पर आधारित एक इमोशनल एक्शन थ्रिलर बताई जा रही है।
रश्मिका इसमें एक गोंड महिला की भूमिका निभा रही हैं। इसके अलावा वे अपने एक्टर-पति विजय देवरकोंडा के साथ फिल्म 'रणबाली' में भी नजर आएंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed