गोविंदा और सुनीता आहूजा की निजी जिंदगी को लेकर क्या बोले भांजे कृष्णा अभिषेक? पैपराजी को दी ये चेतावनी
Krushna Abhishek: हाल ही में गोविंदा के भांजे कृष्णा अभिषेक एयरपोर्ट पर नजर आए। उन्होंने अपने मामा और मामी के रिश्ते पर प्रतिक्रिया दी है। जानिए उन्होंने क्या कहा है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
गोविंदा को लेकर क्या बोले कृष्णा?
- वायरल वीडियो में कृष्णा अभिषेक को कहते हुए सुना जा सकता है...
- घर की बातें घर में रहनी चाहिए।
- मुझे बिलकुल पसंद नहीं है बाकी लोग इस पर बात करें।
- ये किस बारे में हो रहा है और क्यों हो रहा है।
- वह (गोविंदा) मेरे मामा हैं। मैं उनके बारे में ऐसी कोई बात नहीं करता।
- मैं निजी तौर पर उनको लेकर कुछ नहीं कहूंगा।
- मैं अपनी मामी और मामा को चाहता हूं। भगवान करे सब ठीक हो जाए।
एक दूसरे वीडियो में कृष्णा कॉमेडियन किकु शारदा के साथ नजर आए। उन्होंने कहा 'मैंने देखा कि हमारे घर की बात करके सब लोग काफी फुटेज ले रहे हैं। मस्ती के सवाल पूछना। मामा का कोई सवाल मत पूछना।'
तलाक की अर्जी ली वापस
आपको बता दें कि लंबे समय से खबरें आ रही थीं कि गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता आहूजा के बीच अनबन चल रही है। बीते दिनों सुनीता ने चीची से तलाक का केस वापस लिया। इसके बाद उन्होंने राखी सावंत से बातचीत में जिक्र किया कि गोविंदा दूसरी शादी की योजना बना रहे हैं।
हाल ही में राखी सावंत का एक वीडियो सामने आया। इसमें वे पैपराजी के सामने सुनीता आहूजा से फोन पर बात कर रही हैं। फोन स्पीकर पर है और संभवतः सुनीता आहूजा को नहीं पता कि राखी पब्लिकली बात कर रही हैं।
- राखी फोन पर सुनीता से कहती हैं कि आपने जो किया वो ठीक किया।
- इस पर सुनीता ने कहा कि 'मेरे सपोर्ट में तुम लोगों को बोलना चाहिए। तुम्हें कहानी मालूम है'।
- राखी कहती हैं, 'मैं हमेशा आपके सपोर्ट में हूं। सुनीता जी घर के दाल-चावल घर के होते हैं, बाहर का चिकन टिक्का खाकर सेहत खराब होती है'।
- सुनीता आहूजा कहती हैं, 'चिकन टिक्का भी अच्छा होता है, तूने देखा नहीं एयरपोर्ट पर जिसे लेकर गया था'।
रानी स्वर्णकार से जुड़ रहा गोविंदा का नाम
रिपोर्ट्स के मुताबिक, गोविंदा का नाम कथित तौर पर रानी स्वर्णकार के साथ जोड़ा जा रहा है। बीते दिनों दोनों को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया था।
गौरतलब है कि हाल ही में गोविंदा ने एक पब्लिक नोटिस जारी किया था। इसमें उन्होंने कहा था कि अगर कोई भी उनकी निजी जिंदगी को लेकर अफवाह फैलाने का दोषी पाया जाएगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई होगी और उससे 100 करोड़ रुपये का जुर्माना लिया जाएगा।