Toxic Advance Booking: यश की ‘टॉक्सिक’ ने एडवांस बुकिंग में मचाया धमाल, कुछ ही घंटों में बिके इतने लाख टिकट
Toxic Advance Booking: यश की मच अवेटेड फिल्म ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग शुरू हो गई है और फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है। एडवांस बुकिंग शुरू होते ही लोगों ने तेजी से टिकट बुक करना शुरू कर दिया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
यश की फिल्म ‘टॉक्सिक’ रिलीज से पहले ही जबरदस्त चर्चा में बनी हुई है। फिल्म को लेकर दर्शकों के बीच काफी एक्साइटमेंट देखने को मिल रही है। कुछ ही घंटों में फिल्म के करीब 2.6 लाख टिकट बिक चुके हैं, जिससे एडवांस बुकिंग से लगभग 19.44 करोड़ रुपये की कमाई हो गई है। फिल्म के ये आंकड़े इसकी शानदार ओपनिंग की ओर इशारा कर रहे हैं।
एडवांस बुकिंग में कितनी हुई कमाई?
सेकनिल्क की एक रिपोर्ट के मुताबिक, ‘टॉक्सिक’ ने पहले दिन की एडवांस बुकिंग से भारत में करीब 11.74 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है।
फिल्म की कमाई में कन्नड़ वर्जन सबसे आगे चल रहा है। वहीं हिंदी वर्जन ने भी एडवांस बुकिंग में अच्छी पकड़ बनाई है।
भाषा के हिसाब से देखें तो कन्नड़ वर्जन ने करीब 7.72 करोड़ रुपये, जबकि हिंदी वर्जन ने लगभग 3.86 करोड़ रुपये की कमाई की है। बाकी रकम तमिल, तेलुगु और मलयालम वर्जन से आई है।
रिपोर्ट के मुताबिक, अगर ब्लॉक की गई सीटों को भी शामिल कर लिया जाए तो फिल्म की कुल एडवांस बुकिंग कमाई अब तक करीब 19.44 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
कर्नाटक में सबसे ज्यादा क्रेज
- ‘टॉक्सिक’ की एडवांस बुकिंग में फिलहाल कर्नाटक सबसे आगे है।
- यश के होम स्टेट में फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज देखने को मिल रहा है।
- कर्नाटक में अब तक करीब 1.6 लाख टिकट बिक चुके हैं, जबकि फिल्म की रिलीज में अभी कुछ दिन बाकी हैं।
- यहां फिल्म ने एडवांस बुकिंग से लगभग 7.72 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
- कर्नाटक के बाद महाराष्ट्र फिल्म के लिए दूसरा सबसे बड़ा मार्केट बनकर सामने आया है।
- ब्लॉक की गई सीटों को मिलाकर महाराष्ट्र में फिल्म की कमाई करीब 1.81 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
- वहीं दिल्ली तीसरे नंबर पर है, जहां फिल्म ने अब तक लगभग 1.19 करोड़ रुपये का ग्रॉस कलेक्शन किया है।
फिल्म 'टॉक्सिक' में यश मुख्य भूमिका में हैं। उनके अलावा कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी, तारा सुतारिया और रुक्मिणी वसंत जैसी अभिनेत्रियां भी इसमें नजर आएंगी। यह फिल्म 26 अगस्त 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। फिल्म में यश का एक्शन अंदाज दर्शकों को देखने को मिलेगा।
ये भी पढ़ें- कौन हैं गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स? 16 की उम्र में शुरू की थी मॉडलिंग; कुछ ऐसे हुई अर्जुन रामपाल से पहली मुलाकात