Yash: सिनेमा में धाक जमाने से पहले किराने की दुकान चलाते थे रॉकी भाई? यश को याद आए पुराने दिन, जानिए क्या कहा?
Yash: सुपरस्टार यश इन दिनों अपनी आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' को लेकर सुर्खियों में हैं। इस बीच वे अपने पुराने दिन याद करते दिखे। एक्टर ने बताया कि सिनेमा की दुनिया में आने से पहले वे किराने की दुकान चलाते थे।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
'केजीएफ' फेम रॉकी भाई उर्फ अभिनेता यश की आगामी फिल्म 'टॉक्सिक' का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। इसके अलावा उनके पास 'रामायण' भी है, जिसमें वे रावण की भूमिका में नजर आएंगे। सिनेमा की दुनिया में अभिनेता यश का सिक्का चलता है। मगर, इतनी दौलत और शोहरत कमाने से पहले एक्टर ने संघर्ष भी खूब किया है। एक वक्त था, जब वे प्रोविजन स्टोर पर काम करते थे।
यश को याद आया बचपन का दौर
अभिनेता यश हाल ही में अपने पुराने दिन याद करते नजर आए। आज भले ही यश इंडियन सिनेमा के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हों, लेकिन कामयाबी तक पहुंचने का उनका सफर फिल्म इंडस्ट्री की चकाचौंध से बहुत दूर शुरू हुआ था। अभिनय की दुनिया में आने से पहले वे परचून की दुकान चलाते थे।
- यश का असली नाम नवीन गौड़ा है। उन्होंने हाल ही में 'आप की अदालत' शो में अपने बचपन के किस्से साझा किए।
- यश ने उस पल के बारे में बताया जब उन्हें पहली बार अपने परिवार और दोस्तों के बीच की आर्थिक स्थिति का फर्क महसूस हुआ।
- उन्होंने कहा कि स्कूल के दिनों में उन्हें कभी ऐसा फर्क महसूस नहीं हुआ, लेकिन कॉलेज में आने के बाद हालात बदल गए।
इस वजह से शर्म महसूस करते थे रॉकी भाई
यश ने कहा, 'स्कूल के दिनों तक मुझे दूसरे बच्चों और अपने बीच स्टेटस या पैसे को लेकर कभी कोई फर्क महसूस नहीं हुआ। कॉलेज जाने पर ही मुझे यह फर्क दिखाई देने लगा। कॉलेज में सभी के पास अपनी बाइक और कारें थीं। उनके पास पहनने के लिए अच्छे कपड़े थे। मेरे पास बस मेरे पिता का पुराना स्कूटर था।
- यश ने आगे कहा, 'उस समय मैंने अपने परिवार की मदद के लिए एक किराने की दुकान भी शुरू की थी। मुझे पुराने स्कूटर पर चलने में बहुत शर्म आती थी। कभी-कभी, जब मुझे दुकान के लिए सामान लाना होता था, तो मुझे उसी स्कूटर पर जाना पड़ता था।
- मुझे हीन भावना महसूस होती थी और अक्सर सोचता था कि कोई मुझे इस हालत में न देखे।
- मुझे इस बात की भी चिंता रहती थी कि कहीं मेरे दोस्त मुझे इस तरह न देख लें'।
कब रिलीज होगी 'टॉक्सिक'?
एक्टर ने आगे कहा कि उनके माता-पिता परिवार के लिए कोई संपत्ति तो नहीं बना पाए, लेकिन उन्होंने उन्हें उससे भी ज्यादा कीमती चीजें दीं और वह हैं- जिंदगी के सबक और सपोर्ट। एक्टर ने कहा, 'मेरे माता-पिता हमारे लिए कोई संपत्ति तो नहीं बना पाए, लेकिन हमें जिंदगी की सीख देने के लिए उन्होंने जो त्याग किए, उसके लिए मैं उनका शुक्रगुजार हूं। उन्होंने हमेशा मुझ पर भरोसा किया और मुझे हर वो चीज दी जिसकी मुझे जरूरत थी'।
बता दें कि यश की 'टॉक्सिक' फिल्म 26 अगस्त को रिलीज हो रही है। इसमें कियारा आडवाणी, नयनतारा, हुमा कुरैशी और तारा सुतारिया भी अहम भूमिकाओं में हैं।