{"_id":"6ad1c5140feee27c140d9e89","slug":"hema-malini-birthday-saira-banu-share-post-on-dream-girl-instagram-2026-10-16","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"हेमा मालिनी का जन्मदिन: सायरा बानो ने सुनाया किस्सा, बताया- एक्सरसाइज करते हुए फूल गए थे ड्रीम गर्ल के कंधे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
हेमा मालिनी का जन्मदिन: सायरा बानो ने सुनाया किस्सा, बताया- एक्सरसाइज करते हुए फूल गए थे ड्रीम गर्ल के कंधे
Fri, 16 Oct 2026 12:03 PM IST
राजश्री वर्मा
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: राजश्री वर्मा
Updated Fri, 16 Oct 2026 12:03 PM IST
Saira Banu On Hema Malini Birthday: बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री हेमा मालिनी आज 16 अक्तूबर को अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर सायरा बानो ने भी एक पोस्ट शेयर किया है।
विज्ञापन
सायरा बानो और हेमा मालिनी
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बॉलीवुड अभिनेत्री हेमा मालिनी आज अपना 78वां जन्मदिन मना रही हैं। इस खास मौके पर बी-टाउन के सितारे, फैंस और उनके परिवार वाले सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए ड्रीम गर्ल को बधाई दे रहे हैं। अब इस लिस्ट में बॉलीवुड की दिग्गज अभिनेत्री सायरा बानो का नाम भी शामिल हो गया है।
सायरा बानो ने सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर किया है, जिसमें उन्होंने हेमा मालिनी के साथ काफी सारी तस्वीरें शेयर की हैं। साथ ही एक लंबा-चौड़ा नोट भी लिखा और कई दिलचस्प किससे सुनाए। आइए जानते हैं कि सायरा ने क्या लिखा।

Trending Videos
सायरा बानो और हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
सायरा बानो ने क्या किया पोस्ट?
सायरा बानो ने इंस्टाग्राम पर चार तस्वीरें शेयर की है। पहली फोटो में वह, हेमा और दिवंगत अभिनेता दिलीप कुमार नजर आ रहे हैं। दूसरी फोटो में हेमा, रेखा और सायरा नजर आ रही हैं। तीसरी और चौथी फोटो सायरा बानो और हेमा की है। इन्हें शेयर करते हुए दिग्गज अभिनेत्री ने लिखा, 'हेमा, आज तुम्हारे जन्मदिन पर यह संदेश लिखते हुए मेरा दिल उन खूबसूरत यादों से भर गया है, जो हमने साथ बिताए वर्षों में बनाई हैं। इस साल मुझे धरम जी की भी बहुत याद आ रही है, जो तुम्हारी जिंदगी के कई खूबसूरत पलों का अहम हिस्सा थे। मैं जानती हूं कि इस बार तुम्हारा जन्मदिन कुछ अलग महसूस होगा, लेकिन जिंदगी भर का प्यार और यादें हमेशा हमारे साथ रहती हैं।'

सायरा बानो, रेखा और हेमा मालिनी
- फोटो : सोशल मीडिया
दूसरी फोटो को लेकर लिखी यह बात
अभिनेत्री ने आगे लिखा, 'हेमा, रेखा और हम तीनों के बीच हमेशा एक खास रिश्ता रहा है। वैसे उम्र के हिसाब से मैं हम तीनों में सबसे बड़ी हूं। हेमा ने 1968 में 'सपनों का सौदागर' से हिंदी फिल्मों में कदम रखा और इसके बाद 1970 में रेखा ने 'सावन भादों' से शुरुआत की। 70 के दशक में हम अक्सर फिल्मी पार्टियों, प्रीमियर और दूसरे कार्यक्रमों में मिलते थे। वहां हम खूब बातें करते, हंसते और अपनी पसंद की कई चीजें एक-दूसरे से साझा करते थे।'

सायरा बानो ने सुनाया किस्सा
अभिनेत्री ने किस्सा सुनाते हुए लिखा, 'हमारी ऐसी ही एक पसंद थी एक्सरसाइज करना... हम तीनों अपनी फिटनेस और योग को लेकर काफी गंभीर थीं। शायद अपने समय की उन शुरुआती अभिनेत्रियों में थीं, जो फिटनेस पर इतना ध्यान देती थीं। मुझे याद है एक बार हेमा और मैंने कंधों को चौड़ा करने वाली एक एक्सरसाइज मशीन का इस्तेमाल किया। हम दोनों इतने जोश में थीं कि हमारे कंधे सचमुच फूल गए, जब हमने एक-दूसरे को देखा, तो अपनी हंसी नहीं रोक पाईं। हमें समझ आ गया था कि हमने कुछ ज्यादा ही कर लिया था।'
सायरा बानो ने आगे लिखा, 'हेमा दोस्तों के बीच हमेशा बहुत जिंदादिल और हंसमुख रही है। मुझे याद है एक बार वह अपने एक अंकल के साथ मेरे घर आई थी। उन अंकल को सामने लगा एक बड़ा-सा पारदर्शी कांच का दरवाजा दिखाई नहीं दिया और वह सीधे उससे टकरा गए। दरवाजा टूटकर गिर पड़ा! हम सब घबरा गए थे, लेकिन हेमा इतनी जोर से हंसने लगी कि कुछ ही देर में हम सब भी उसके साथ हंसने लगे।'

हर पल को खास बना देतीं हेमा
सायरा ने आगे लिखा, 'एक और याद मुझे हमेशा खास लगती है। यह रामानंद सागर जी की एक फिल्म के मुहूर्त शॉट का मौका था, जहां हेमा, धरम जी, शशि कपूर और मैं साथ थे। हेमा हमेशा की तरह शशि को छेड़ रही थी। कैमरा तैयार था, लेकिन हमारी हंसी रुकने का नाम ही नहीं ले रही थी। यही तो हेमा है- जिंदादिल, हंसमुख और हर पल को खास बना देने वाली। एक शानदार कलाकार, खूबसूरत नृत्यांगना और लाखों लोगों की चहेती ड्रीम गर्ल के पीछे मैंने हमेशा एक प्यार करने वाली, अपनापन देने वाली और बेहद चंचल महिला को देखा है।
मेरी प्यारी हेमा, इस बार तुम्हारा जन्मदिन थोड़ा अलग जरूर होगा, लेकिन मुझे उम्मीद है कि तुम्हारे आसपास मौजूद लोगों का प्यार और तुम्हारी व धरम जी की अनगिनत खूबसूरत यादें तुम्हें सुकून देंगी। कुछ रिश्ते इतने अनमोल होते हैं कि समय और दूरी भी उन्हें कभी कम नहीं कर सकते। हमारी दोस्ती ने हिंदी सिनेमा के सुनहरे दौर से लेकर कैमरे से दूर बिताए छोटे-छोटे पलों तक मुझे ऐसी यादें दी हैं, जिन्हें मैं हमेशा संजोकर रखूंगी। तुम्हारे जन्मदिन पर मैं तुम्हें ढेर सारा प्यार और आशीर्वाद भेजती हूं।
मेरी दुआ है कि तुम हमेशा स्वस्थ रहो, खुश रहो और तुम्हारी जिंदगी में शांति बनी रहे। तुम्हारी वह प्यारी-सी, सबको हंसाने वाली हंसी हमेशा यूं ही हर महफिल को रोशन करती रहे। खुश रहो और हमेशा आशीर्वाद बनाए रखो, मेरी प्यारी हेमा। तुम हमेशा हमारी ड्रीम गर्ल रहोगी- सिर्फ पर्दे पर ही नहीं, बल्कि उन सभी लोगों के दिलों में भी, जिन्हें तुम्हें करीब से जानने का मौका मिला है।'