फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   OTT Release This Week: Bandar Babita Singh Reporting And I Nobody Movie and series On OTT 24 TO 30 august

OTT Release This Week: अगस्त के आखिरी वीक ओटीटी पर रहेगी खूब मौज; रिलीज होंगी ये धमाकेदार फिल्में और सीरीज

Mon, 24 Aug 2026 06:00 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 24 Aug 2026 06:00 AM IST
सार
Register For Event

OTT Release This Week: ओटीटी पर अगस्त का आखिरी वीक भी मजेदार रहने वाला है। कई दिलचस्प फिल्में और सीरीज रिलीज होने वाली हैं। जानिए

विज्ञापन
OTT Release This Week: Bandar Babita Singh Reporting And I Nobody Movie and series On OTT 24 TO 30 august
ओटीटी रिलीज दिस वीक - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

अगस्त का महीना भी विदा लेने वाला है। आज सोमवार से इस महीने का आखिरी वीक शुरू हुआ है। यह वीक इसलिए भी खास है, क्योंकि रक्षाबंधन का प्यारा त्योहार पड़ रहा है। इसी के साथ ओटीटी पर भी इस सप्ताह खूब बहार रहने वाली है। जानिए कौन-कौन सी फिल्में और सीरीज डिजिटल प्लेटफॉर्म पर दस्तक देंगी?

विज्ञापन

OTT Release This Week: Bandar Babita Singh Reporting And I Nobody Movie and series On OTT 24 TO 30 august
'आई, नोबडी' - फोटो : सोशल मीडिया

'आई, नोबडी' 
अगर आपको सस्पेंस थ्रिलर फिल्मों का शौक है तो यह फिल्म आपके लिए है। पृथ्वीराज सुकुमारन की 'आई, नोबडी' इस वीक ओटीटी पर रिलीज हो रही है। मलयालम भाषा की यह फिल्म जुलाई में सिनेमाघरों में लगी थी। अब यह एक्शन-क्राइम थ्रिलर फिल्म 25 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

OTT Release This Week: Bandar Babita Singh Reporting And I Nobody Movie and series On OTT 24 TO 30 august
फिल्म बंदर - फोटो : X

बंदर
बॉबी देओल की यह फिल्म भी इस वीक आने वाली है। अनुराग कश्यप के निर्देशन में बनी इस फिल्म में बॉबी देओल लीड रोल में हैं। उनके अलावा सान्या मल्होत्रा, सपना पब्बी और सबा आजाद भी हैं। इस फिल्म का प्रीमियर कई बडे़ फिल्म फेस्टिवल में हुआ था। अब यह ओटीटी पर रिलीज हो रही है। 28 अगस्त से यह जी5 पर स्ट्रीम होगी।

विज्ञापन

OTT Release This Week: Bandar Babita Singh Reporting And I Nobody Movie and series On OTT 24 TO 30 august
बबीता सिंह रिपोर्टिंग - फोटो : सोशल मीडिया

'बबीता सिंह रिपोर्टिंग'
फिल्म 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' भी इसी वीक की लिस्ट में शामिल है। फिल्म में निमिषा सयाजन, बरुण सोबती और अंशुमान पुष्कर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह फिल्म भारत समेत दुनिया के 240 से अधिक देशों और क्षेत्रों में हिंदी में प्राइम वीडियो पर उपलब्ध होगी। 'बबीता सिंह रिपोर्टिंग' का प्रीमियर 28 अगस्त को होगा। इस रोमांचक ड्रामा का निर्देशन अंबीएका पंडित ने किया है। इसकी लेखिका अमिता व्यास हैं।

OTT Release This Week: Bandar Babita Singh Reporting And I Nobody Movie and series On OTT 24 TO 30 august
जंगल टेल्स विद मोगली - फोटो : सोशल मीडिया

जंगल टेल्स विद मोगली
ओटीटी पर इस वीक आपको मोगली की कहानी भी देखने को मिलेगी। एनिमेटिड सीरीज 'जंगल टेल्स विद मोगली' जो रिलीज हो रही है। इसे बच्चों के साथ देख सकते हैं। यह सीरीज 28 अगस्त से जियो हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी।

OTT Release This Week: Bandar Babita Singh Reporting And I Nobody Movie and series On OTT 24 TO 30 august
डार्क मैटर सीजन 2 - फोटो : सोशल मीडिया

डार्क मैटर सीजन 2 
अगर आपको साइ-फाई सीरीज पसंद हैं तो यह आपके लिए है। 'डार्क मैटर' सीरीज का यह दूसरा सीजन है, जिसमें 10 एपिसोड हैं। दर्शक इसे Apple TV पर 28 अगस्त 2026 से देख पाएंगे।

OTT Release This Week: Bandar Babita Singh Reporting And I Nobody Movie and series On OTT 24 TO 30 august
'माई बायस, माई बॉस' - फोटो : सोशल मीडिया

'माई बायस, माई बॉस'
अगर आपको के-पॉप ड्रामा में दिलचस्पी है तो इस वीक भी आपके लिए ऑप्शन है। आप 'माई बायस, माई बॉस' सीरीज देख सकते हैं। सीरीज का आठवां एपिसोड प्राइम वीडियो पर 25 अगस्त को रिलीज होगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed