फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   Arjun Bijlani health update after car accident actor says he is fine Vehicle Needs Repair

कैसी है अर्जुन बिजलानी की हालत? एक्सीडेंट के बाद दी अपडेट; फैंस और कार को लेकर अभिनेता ने कही ये बात

Sat, 22 Aug 2026 08:29 AM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Sat, 22 Aug 2026 08:29 AM IST
सार
Register For Event

Arjun Bijlani: कार हादसे के बाद अर्जुन बिजलानी ने अपनी सेहत की अपडेट दी है। उन्होंने अपने फैंस और परिवार वालों को धन्यवाद कहा है। आइए जानते हैं उनकी हालत कैसी है?

विज्ञापन
Arjun Bijlani health update after car accident actor says he is fine Vehicle Needs Repair
अर्जुन बिजलानी - फोटो : इंस्टाग्राम@tcx.official

विस्तार

हाल ही में खबर आई कि अर्जुन बिजलानी की कार का एक्सीडेंट हो गया है। इस हादसे से उनके फैंस उनकी सेहत को लेकर परेशान हो गए। अब अभिनेता ने इंस्टाग्राम वीडियो के जरिए सभी को भरोसा दिलाया कि वह बिल्कुल ठीक हैं। उन्होंने यह भी बताया कि उनकी कार को थोड़ा नुकसान पहुंचा है और उसे ठीक कराने की जरूरत है।
विज्ञापन

क्या बोले अर्जुन बिजलानी?
  • वीडियो में अर्जुन ने कहा, 'दोस्तों, मैं बिल्कुल ठीक हूं।' 
  • उन्होंने एक्सीडेंट के बाद उनका हाल-चाल पूछने के लिए अपने दोस्तों और परिवार का भी शुक्रिया अदा किया। 
  • उन्होंने कहा, 'मैं अपने उन दोस्तों और परिवार वालों का शुक्रिया अदा करना चाहता हूं।'
  • जिन्होंने मुझे कॉल किया और मेरी सेहत के बारे में पूछा। उनका धन्यवाद। मैं बिल्कुल ठीक हूं।
  • इस घटना को बहुत छोटा एक्सीडेंट बताते हुए अर्जुन ने कहा, बेशक कार को ठीक कराने की जरूरत है।
  • उन्होंने अपने फैंस से कहा 'इतने प्यार के लिए धन्यवाद और अपना ख्याल रखें।'
विज्ञापन
विज्ञापन

Arjun Bijlani health update after car accident actor says he is fine Vehicle Needs Repair
अर्जुन बिजलानी - फोटो : Instagram
कब हुआ अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट?
अर्जुन बिजलानी का एक्सीडेंट गुरुवार, 20 अगस्त को मुंबई में हुआ। वह अपनी आने वाली नेटफ्लिक्स सीरीज 'चुंबक' के प्रमोशन के बाद लौट रहे थे। खबरों के मुताबिक, प्रमोशन के बाद लौटते समय उनकी कार का एक्सीडेंट हुआ। अर्जुन और उनके साथ यात्रा कर रहे अन्य लोग सुरक्षित बच गए और किसी को गंभीर चोट नहीं आईं।

Arjun Bijlani: कार हादसे का शिकार हुए अर्जुन बिजलानी, भारती के शो पर पहुंचे थे अभिनेता; जानिए कैसी है हालत?
विज्ञापन

अर्जुन का आखिरी शो
हाल के दिनों में, अर्जुन बिजलानी टेलीविजन और ओटीटी प्रोजेक्ट्स के बीच तालमेल बिठा रहे हैं। उन्हें आखिरी बार 'लाफ्टर शेफ्स– अनलिमिटेड एंटरटेनमेंट सीजन 3' में देखा गया था, जहां वह रियलिटी शो की कास्ट का हिस्सा थे। बाद में भारती सिंह के मैटरनिटी ब्रेक के दौरान उन्होंने कुछ एपिसोड होस्ट भी किए थे। वह अक्टूबर 2025 में 'राइज एंड फॉल' के विनर भी बने थे।

View this post on Instagram

A post shared by Tcx.official (@tcx.official)


'चुंबक' के बारे में जानकारी
अर्जुन अब 'चुंबक' के साथ नेटफ्लिक्स पर डेब्यू करने की तैयारी कर रहे हैं। यह एक फैमिली कॉमेडी सीरीज है जिसे 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के क्रिएटर आतिश कपाड़िया ने बनाया है। इस सीरीज में अर्जुन के साथ नीना गुप्ता, देवेन भोजानी, हेली शाह, मानसी पारेख और अन्य कलाकार हैं। यह सीरीज 28 अगस्त, 2026 को प्रीमियर होगी। अर्जुन ने पहले अपने नेटफ्लिक्स डेब्यू को 'अद्भुत एहसास' बताया था।

View this post on Instagram

A post shared by Arjun S Bijlani (@arjunbijlani)


विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed