फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Television ›   dayanand shetty explain the reason behind cid off air lata mangeshkar scolded channel

CID: दो दशकों के बाद क्यों बंद हुआ था 'सीआईडी'? दयानंद शेट्टी ने बताई वजह; लता मंगेशकर से क्या था कनेक्शन?

Tue, 25 Aug 2026 12:04 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सिराजुद्दीन Updated Tue, 25 Aug 2026 12:04 PM IST
सार
Register For Event

Dayanand Shetty: दर्शकों के पसंदीदा शो ‘सीआईडी’ क्यों बंद हुआ था, इस बारे में दयानंद ने बात की है। उन्होंने यह भी बताया कि दिवंगत लता मंगेशकर ने इसके लिए संघर्ष किया था।

विज्ञापन
dayanand shetty explain the reason behind cid off air lata mangeshkar scolded channel
सीआईडी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

‘सीआईडी’ दर्शकों के बीच काफी मशहूर शो रहा है। इसकी शुरुआत 1998 में हुई थी। दर्शकों ने इसे प्यार दिया। साल 2018 में यह शो बंद हो गया। हाल ही में इस शो की नए सीजन के साथ वापसी हुई है। शो में दया का किरदार निभाने वाले दयानंद शेट्टी ने ‘सीआईडी’ के बंद होने की वजह बताई है।
विज्ञापन

उन्होंने यह भी बताया कि जब यह शो बंद होने वाला था, तब लता मंगेशकर ने इसे जारी रखने के लिए संघर्ष किया था।

dayanand shetty explain the reason behind cid off air lata mangeshkar scolded channel
दयानंद शेट्टी - फोटो : इंस्टाग्राम@Dayanand Shetty
क्यों बंद हुआ शो?
दयानंद के मुताबिक शो के कलाकार निर्माता के करीब थे। मगर 2018 में चैनल इसके मेकर्स को बदलना चाहता था। शो के कलाकारों ने इसका काफी विरोध किया था। 
  • सिद्धार्थ कान्नन के साथ बातचीत में दयानंद ने कहा कि शो बंद होने की असली वजह अंदरूनी राजनीति थी। 
  • यह विवाद 2016 में ही शुरू हो चुका था। 
  • चैनल मेकर्स को बदलना चाहता था, मगर हम कलाकार इसके हक में नहीं थे। 
  • हमारा रिश्ता सोनी चैनल से नहीं, बल्कि शो के निर्माताओं से था। 
  • 21 साल काम करने के बावजूद हमने कभी कोई कॉन्ट्रैक्ट साइन नहीं किया था।
  • सब कुछ निर्माताओं के भरोसे और जुबान पर चल रहा था।

Toxic Movie Event: यश ने कियारा को लगाया गले, प्री-रिलीज इवेंट में हुमा और रुक्मिणी ने लूटी महफिल

विज्ञापन
विज्ञापन

dayanand shetty explain the reason behind cid off air lata mangeshkar scolded channel
लता मंगेशकर - फोटो : एक्स
नहीं थे कॉन्ट्रैक्ट के दस्तावेज
दयानंद शेट्टी ने आगे बताया 'साल 2016 में जब चैनल ने स्टारकास्ट से कॉन्ट्रैक्ट के डॉक्यूमेंट्स मांगे, तब जाकर निर्माताओं ने सच बताया कि कलाकारों के साथ कभी कोई आधिकारिक डील हुई ही नहीं थी।'
दयानंद ने कहा 'जब चैनल ने किसी दूसरे क्राइम शो को दोबारा शुरू करने का फैसला लिया, तो फैंस ने सोनी के कमेंट सेक्शन में ‘सीआईडी’ को वापस लाने की मांग की।'

सिंगर लता मंगेशकर ने दिया साथ
दयानंद ने आगे बताया ‘लता जी हमारी बहुत बड़ी फैन थीं,  वह हमारा सबसे बड़ा सहारा थीं। जब शो बंद हुआ, तो वह हमारे लिए लड़ीं। उन्होंने तो सोनी अमेरिका तक कॉल करके फटकार लगाई थी। उन्होंने साफ कहा था कि मैं यह शो देखती हूं, तुम लोग इसे बंद क्यों कर रहे हो? आखिर तुम्हारी दिक्कत क्या है?’
विज्ञापन

dayanand shetty explain the reason behind cid off air lata mangeshkar scolded channel
शिवाजी साटम - फोटो : सोशल मीडिया
कब शुरू हुआ शो?
बता दें कि ‘सीआईडी’ साल 1998 में सोनी चैनल पर शुरू हुआ था। यह लगभग दो दशकों तक चला। साल 2024 में नए सीजन के साथ इसकी वापसी हुई। इसमें पुराने किरदार नजर आए। शो में सीनियर इंस्पेक्टर दया का किरदार दयानंद शेट्टी ने निभाया। एसीपी प्रद्युमन (शिवाजी साटम) और सीनियर इंस्पेक्टर अभिजीत (आदित्य श्रीवास्तव) के साथ दया के किरदार को दर्शकों ने खूब पसंद किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed